Betul School Student Suicide: ‘सबका पेपर अच्छा गया… मेरा नहीं’, यह कहकर 12वीं की छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम, इस हाल में देख परिजनों के उड़ गए होश

Ads

Betul School Student Suicide: ‘सबका पेपर अच्छा गया… मेरा नहीं', यह कहकर 12वीं की छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम, इस हाल में देख परिजनों के उड़ गए होश

Betul School Student Suicide/Image Source: Generated by AI

HIGHLIGHTS
  • 12वीं की छात्रा ने की आत्महत्या
  • घर में मिली फांसी पर झूलती
  • दो दिन पहले दिया था पेपर

बैतूल: Betul School Student Suicide: बैतूल जिले में 12वीं कक्षा का पेपर बिगड़ने से आहत एक छात्रा द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना झल्लार थाना क्षेत्र के चिचोला ढाना गांव की बताई जा रही है।

12वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या (Betul 12th class student suicide)

Betul School Student Suicide: परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार 17 वर्षीय छात्रा ने दो दिन पूर्व 12वीं कक्षा का पेपर दिया था, जो उसके अनुसार खराब हो गया था। घटना के समय छात्रा घर में अकेली थी। उसके माता-पिता दुकान पर थे जबकि छोटा भाई झल्लार गांव के स्कूल गया हुआ था। जब छोटा भाई पिता की दुकान पर पहुंचा, तो मां घर गई। घर का दरवाजा अंदर से बंद था। काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बाद भी जब कोई जवाब नहीं मिला, तो बड़ी मशक्कत के बाद दरवाजा खोला गया। अंदर जाकर देखा तो छात्रा फांसी के फंदे पर झूलती हुई मिली।

परीक्षा परिणाम का डर बना जानलेवा? (12th exam stress suicide)

Betul School Student Suicide: महिला ने आसपास के लोगों को बुलाया और बेटी को फंदे से उतारकर तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के पिता का कहना है कि अदिति ने पेपर देने के बाद बताया था कि उसका पेपर बिगड़ गया है जबकि अन्य छात्रों का अच्छा गया है। पेपर खराब होने की वजह से वह तनाव में थी। फिलहाल पुलिस ने छात्रा के शव का पोस्टमार्टम कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें

"Betul 12th class student suicide case" क्या है?

यह मामला मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के झल्लार थाना क्षेत्र का है, जहां 12वीं कक्षा की 17 वर्षीय छात्रा ने कथित रूप से पेपर खराब होने के तनाव में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

"12th exam stress suicide in Betul" की वजह क्या बताई जा रही है?

परिजनों के अनुसार छात्रा को लग रहा था कि उसका परीक्षा पेपर खराब हो गया है, जिससे वह मानसिक तनाव में थी। इसी तनाव को आत्महत्या का संभावित कारण माना जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

"Betul student suicide investigation update" में पुलिस क्या कर रही है?

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर मर्ग कायम किया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। अभी जांच जारी है और आगे की कार्रवाई रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी।