Betul Triple Murder : लाठी, रॉड और कांच की बोतल… सनकी युवक ने एक ही झटके में खत्म किया पूरा परिवार, इस वजह से उतारा मौत के घाट

बैतूल में मानसिक रूप से कमजोर युवक ने अपनी मां, पिता और छोटे भाई की लाठी, रॉड और बोतलों से निर्मम हत्या कर दी। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और आरोपी को कस्टडी में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

Betul Triple Murder : लाठी, रॉड और कांच की बोतल… सनकी युवक ने एक ही झटके में खत्म किया पूरा परिवार, इस वजह से उतारा मौत के घाट

Betul Triple Murder / Image Source : AI GENERATED

Modified Date: February 19, 2026 / 07:32 pm IST
Published Date: February 19, 2026 7:20 pm IST
HIGHLIGHTS
  • बैतूल में मानसिक रूप से कमजोर युवक ने परिवार के तीन सदस्य मार डाले।
  • हत्या लाठी, रॉड और बोतलों से की गई।
  • आरोपी को पुलिस ने कस्टडी में लेकर जांच शुरू की।

बैतूल :Betul Triple Murder  मध्य प्रदेश के बैतूल ज़िले से ट्रिपल मर्डर का सनसनीखेज़ मामला सामने आया है। यहाँ मानसिक रूप से कमज़ोर युवक ने मां, पिता और छोटे भाई की निर्मम हत्या कर दी। इस घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामला दर्ज करते हुए हुए तीनो के शव को बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पुलिस ने आरोपी युवक को कस्टडी में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

लाठी, रॉड और बोतल से पीटकर की हत्या

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक ने घर में मौजूद अपनी माँ, पिता और छोटे भाई पर लाठी, लोहे की रॉड और कांच की बोतलों से ताबड़तोड़ हमला किया। Madhya Pradesh Crime News हमला इतना भीषण था कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक मानसिक रूप से कमजोर है, जिसके चलते उसने इस आत्मघाती कदम को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुँची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

आरोपी युवक को लिया कस्टडी में

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।, MP Police Betul प्रारंभिक जांच में मामला मानसिक विक्षिप्तता से जुड़ा लग रहा है, लेकिन पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है ताकि हत्या के सही कारणों का पता चल सके।

इन्हें भी पढ़ें: –

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.