Bhind Cyber Crime / Image Source : AI
भिंड: डिजिटल इंडिया के इस दौर में साइबर अपराधियों के हौसले आसमान छू रहे हैं। ठगी के नए-नए पैंतरे और हाईटेक तरीकों का इस्तेमाल करके ठग लोगों को अपना शिकार बनाते हैं। ताज़ा मामला मध्य प्रदेश के भिंड ज़िले से सामने आया है। यहाँ एक रिटायर्ड शिक्षक को साइबर ठगों ने डिजिटल अरेस्ट करके 29 लाख 50 हजार रुपये ऐंठ लिए। ( Bhind Cyber Crime )इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित प्रेम सिंह कुशवाहा एक रिटायर्ड शिक्षक हैं।( Retired teacher fraud Bhind ) साइबर ठगों ने उन्हें फोन कर खुद को CBI अधिकारी बताया। ठगों ने उन्हें किसी गंभीर मामले में फंसने का डर दिखाया और वीडियो कॉल के जरिए घंटों तक निगरानी में रखकर ‘डिजिटल अरेस्ट’ कर लिया। डर और घबराहट के माहौल में ठगों ने उनसे कुल 29 लाख 50 हजार रुपये अपने खातों में ट्रांसफर करवा लिए। जब शिक्षक को एहसास हुआ कि वह ठगी का शिकार हुए हैं, तब उन्होंने कोतवाली थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जाँच शुरू कर दी है।
आपको बता दें कि ऐसा ही मामला छत्तीसगढ़ से भी सामने आया है। (Digital arrest scam 2026 )न्यायधानी बिलासपुर में रिटायर्ड कर्मचारी की पत्नी को मोटर चालान का झांसा देकर ठगों ने 5.76 लाख रुपये की ठगी कर ली। वहीं भिलाई में शेयर मार्केट के नाम पर ठगों ने रिटायर्ड अधिकारी से 28 लाख 50 हजार रुपये की ठगी कर ली।