BJP Leaders Pockets Picked UP
भिंड। मध्यप्रदेश के भिंड जिले में सीएम के रोड शो के दौरान सुरक्षा में बड़ी लापरवाही देखी गई। बता दें कि सीएम के रोड शो के दौरान बीजेपी नेताओं की जेब कटने की खबर आई है। बताया जा रहा है कि बीजेपी नेताओं की जेब से जेब कतरों ने लाखों रुपए उड़ा लिए हैं। फिलहाल बीजेपी नेताओं ने मामले की शिकायत पुलिस से की है।
बता दें कि कल भी भिंड के अटेर विधानसभा के बीजेपी नेता विकास शर्मा की जेब से अज्ञात चोर ने हाथ की सफाई दिखाते हुए 47 हजार नकदी पार किए थे। इस बात की शिकायत बीजेपी नेता ने कोतवाली थाने पहुंचकर शिकायत की। इस पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।