Bhopal Chakubaji Live Video: क्लब में पूल गेम खेल रहे थे युवक, फिर हुआ कुछ ऐसा की उड़ गए सबके होश, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
Bhopal Chakubaji Live Video: भोपाल में 10वीं कक्षा के एक छात्र पर दो नाबालिग छात्रों ने पूल गेम खेलते समय चाकू से जानलेवा हमला कर दिया।
Bhopal Chakubaji Live Video/Image Credit: IBC24 File Photo
- भोपाल में 10वीं के छात्र पर नाबालिगों ने किया जानलेवा हमला।
- दो नाबालिगों ने छात्र पर चाकू और छुरी से वार।
- वारदात का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल।
Bhopal Chakubaji Live Video: भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 10वीं कक्षा के एक छात्र पर दो नाबालिग छात्रों ने पूल गेम खेलते समय चाकू और छुरी से जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। घटना 15 फरवरी की रात टीला जमालपुरा स्थित गणेश चौक के एक स्नूकर क्लब में हुई। वारदात का सीसीटीवी फुटेज अब सामने आया है, (Bhopal Chakubaji Live Video) जिसमें आरोपी फिल्मी अंदाज में अंदर घुसते और ताबड़तोड़ हमला करते दिखाई दे रहे हैं।
आरोपियों ने छात्र पर किए चाकू से वार
वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों आरोपियों ने महज 30 सेकंड में छात्र पर 27 वार किए और मौके से फरार हो गए। घायल छात्र किसी तरह अपनी जान बचाने में सफल रहा। हमले में उसकी एक कलाई पर 10 से अधिक गहरे कट लगे है। जबकि दूसरे हाथ की दो उंगलियां कट गई थी कंधे और पीठ पर भी गंभीर चोटों के निशान हैं। (Bhopal Chakubaji Live Video) फिलहाल इलाज के बाद घायल छात्र को डिस्चार्ज कर दिया है।
वायरल हुआ वारदात का वीडियो
पुलिस के अनुसार कोचिंग में हुए विवाद के बाद दो नाबालिग छात्रों ने घटना को अंजाम दिया, हालांकि यह भी सामने आया है कि, घायल छात्र ने पहले थप्पड़ मारते हुए आरोपियो का वीडियो वायरल किया था, जिसके बाद नाराज छात्रों ने पूल में घुसकर हमला किए। पुलिस ने मामलें में दोनों नाबालिग आरोपियो को गिरफ्तार करने के (Bhopal Chakubaji Live Video) बाद नोटिस देकर छोड़ दिया है। हालांकि घटना के बाद एक आरोपी ने घटना का CCTV अपने सोशल मीडिया एकाउंट से वायरल करते हुए पुलिस और घायल को चुनौती दी है।
इन्हे भी पढ़ें:-
- Balaghat Love Marriage: तीन बार गर्भपात करवाया, मंदिर में प्रेम विवाह… फिर प्रेमी ने किया ये कांड! युवती की आपबीती सुन कांप उठेगी आपकी रूह
- CIE Automotive India ltd Share Price: तिमाही नतीजों ने बदली तस्वीर! 12% की जोरदार छलांग और शेयर ने बनाया 52 सप्ताह का नया हाई, निवेशकों की हुई चांदी
- Abhishek Tilak Ruled Out From Team India: अभिषेक-तिलक सहित इन खिलाड़ियों की होगी टीम इंडिया से छुट्टी! दक्षिण आफ्रीका से मिली हार के बाद कोच ने दिए संकेत

Facebook


