Bhopal Rape News/Image Credit: IBC24.in File Photo
भोपाल। Bhopal Rape News : मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है, यहां कोलार थाना क्षेत्र में एक 23 वर्षीय रिसेप्शनिस्ट युवती के साथ हैवानियत की गई है। महिला ने बदले की भावना से अपनी ही बेटे और उसके दोस्त से दुष्कर्म करवाया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी महिला विनीता और उसके बेटे बिट्टू और होटल मालिक को गिरफ्तार किया है। वहीं 2 आरोपी अभी भी फरार है, जिसकी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है।
बताया जा रहा है कि, 23 वर्षीय युवती होटल में रिसेप्शनिस्ट का काम करती थी। वहीं आरोपी महिला पूर्व रिसेप्शनिस्ट ने बदले की भावना से इस साजिश को अंजाम दिया है। पीड़िता के मुताबिक, महिला ने पहले अपने बेटे और दोस्त के साथ मिलकर पीड़िता को होटल कमरे में बुलाया फिर युवती को बंधक बनाकर बारी-बारी से दुष्कर्म (Bhopal Rape News) करवाया। विरोध करने पर मारपीट और जान से मारने की धमकी भी दी।
घटना के बाद होटल स्टाफ की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी महिला विनीता और उसके बेटे बिट्टू को हिरासत में ले लिया। आरोपी महिला से पूछताछ की जा रही है। इस मामले में पुलिस ने होटल मालिक को भी आरोपी बनाया है। पुलिस ने BNS की संबंधित धाराओं के तहत अपहरण, मारपीट और सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कर दो फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है (Bhopal Rape News) है।