MP School Closed News: इतने दिनों तक स्कूलों को बंद 8वीं तक के सभी स्कूल, जिला शिक्षाधिकारी ने जारी किया आदेश, शिक्षकों को दिए ये निर्देश

MP School Closed News: इतने दिनों तक स्कूलों को बंद 8वीं तक के सभी स्कूल, जिला शिक्षाधिकारी ने जारी किया आदेश, शिक्षकों को दिए ये निर्देश

MP School Closed News: इतने दिनों तक स्कूलों को बंद 8वीं तक के सभी स्कूल, जिला शिक्षाधिकारी ने जारी किया आदेश, शिक्षकों को दिए ये निर्देश

MP School Closed News | Photo Credit: IBC24

Modified Date: April 26, 2026 / 11:04 am IST
Published Date: April 26, 2026 11:04 am IST
HIGHLIGHTS
  • भोपाल में नर्सरी से 8वीं तक के स्कूल 30 अप्रैल तक बंद
  • 22 जिलों में लू का अलर्ट जारी
  • इंदौर, ग्वालियर और उज्जैन में भी स्कूलों की छुट्टियां घोषित

भोपाल: MP School Closed News अप्रैल का महीना अब खत्म होने वाला है, तो वहीं दूसरी ओर भीषण गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। महीने भर में तापमान तेजी से बढ़ गया है, जिससे लोगों का हाल बेहाल हो गया है। दोपहर के समय लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। बात करें मध्यप्रदेश की तो यहां मौसम में गर्मी ने पूरी तरह आक्रामक रुख अपना लिया है। तापमान 43 डिग्री के पार पहुंचते ही प्रदेश के कई इलाके ‘हीट जोन’ में बदलने लगे हैं। हालत को देखते हुए अब स्कूलों में छुट्टी (School Closed) का ऐलान कर दिया है।

नर्सरी से 8वीं तक के सभी स्कूल बंद

MP School Closed News बढ़ते तापमान को देखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने भोपाल के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है। इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी ने आदेश भी जारी कर दिया है। जारी आदेश के अनुसार, 30 अप्रैल तक नर्सरी से 8वीं तक के सभी स्कूल बंद (School Closed News) रहेंगे। वहीं इस दौरान शिक्षकों को स्कूल में उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।

22 जिलों में लू का अलर्ट

बढ़ते तापमान को देखते हुए मौसम विभाग ने प्रदेश के 22 जिलों में लू का अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग ने आज रविवार को ग्वालियर समेत 22 जिलों में हीट वेव का अलर्ट जारी किया है। साथ ही इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन स्कूलों की छुट्टी का ऐलान कर दिया है।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।