मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 274 नए मामले, 18 लोगों की मौत

Ads

मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 274 नए मामले, 18 लोगों की मौत

  •  
  • Publish Date - June 13, 2021 / 08:56 PM IST,
    Updated On - June 13, 2021 / 08:56 PM IST

भोपाल, 13 जून (भाषा) मध्य प्रदेश में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 274 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या 7,88,183 तक पहुंच गयी।

प्रदेश में साढ़े तीन महीने से अधिक समय बाद संक्रमण के 300 से कम नए मामले सामने आये हैं। 23 फरवरी को प्रदेश में 248 नये मामले आये थे, जबकि 24 फरवरी से 12 जून तक 300 से अधिक नये मामले आये।

राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से प्रदेश में 18 और व्यक्तियों की मौत हुई है। प्रदेश में अब तक इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 8,552 हो गयी है। यह जानकारी मध्यप्रदेश स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने दी है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के 52 जिलों में से 18 जिलों में पिछले 24 घंटों में संक्रमण का एक भी नया मामला नहीं पाया गया। प्रदेश में रविवार को कोविड-19 के 82 नये मामले इंदौर में आये, जबकि भोपाल में 88 एवं जबलपुर में 18 नये मामले आये।

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में कुल 7,88,183 संक्रमितों में से अब तक 7,75,380 मरीज स्वस्थ हो गये हैं और 4,251 मरीजों का इलाज चल रहा है। रविवार को कोविड-19 के 780 रोगी स्वस्थ हुए हैं।

भाषा रावत शफीक