भोपाल: Bhopal Bad Touch Cash मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है। रामनवमी के पर्व पर एक 60 वर्षीय बुजुर्ग पर 6 साल की मासूम बच्ची को घर बुलाकर उसके साथ बैड टच और दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इस पूरे मामले के विरोध में बच्ची के परिवार और रहवासियों ने आरोपी के खिलाफ बुलडोजर और अन्य धाराओं के तहत कार्रवाई की मांग करते हुए अरेरा हिल्स थाने का घेराव किया है। पुलिस ने इस पूरे मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, पूरी घटना रामनवमी के दिन की है। 60 साल के आरोपी दिनेश शाक्य ने 6 साल की मासूम बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने घर बुलाया और उसके साथ बैड टच करते हुए दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।Bhopal Crime News इस पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल एक्शन लिया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म की अन्य गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
गिरफ्तारी के बावजूद क्षेत्र के लोगों का गुस्सा शांत नहीं हो रहा है। रहवासियों और परिवार के लोगों ने अरेरा हिल्स थाने का घेराव करते हुए आरोपी के खिलाफ बुलडोजर और अन्य धाराओं के तहत कार्रवाई की मांग की। फिलहाल पुलिस और प्रशासन ने आक्रोशित भीड़ को समझाने की कोशिश की है।