Bhopal Rapido Driver Beaten News / Image Source : FILE
भोपल : Bhopal Rapido Driver Beaten News मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के चूनाभट्टी थाना क्षेत्र में सरेराह गुंडागर्दी और मारपीट का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक रेपिडो चालक द्वारा किराया मांगने और ड्रॉप करने की बात को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि दो युवकों ने चालक पर हमला कर दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। इस पूरे मामले की सूचना मिलते ही
दरअसल विवाद की शुरुआत किराया देने और ड्रॉप करने की बात को लेकर हुई। विवाद के दौरान दो आरोपियों ने रेपिडो चालक के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। Bhopal Crime News वायरल वीडियो में आरोपी के हाथ में धारदार चाकू था, जिससे वह चालक को डरा रहा था। अपने साथ हुई मारपीट के बाद पीड़ित चालक ने फोन कर अपने साथियों को मौके पर बुला लिया।
इस पूरे बड़ी संख्या में चालक के साथियों के पहुंचने के बाद मौके पर भारी हंगामा हुआ और तनाव के हालात बन गए। Rapido Crime News घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। चूनाभट्टी पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए दोनों पक्षों की बात सुनी। फिलहाल, पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर क्रॉस FIR दर्ज कर ली है और वायरल वीडियो के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है।
इन्हे भी पढ़ें:-