MP Crime News : पत्नी के एक फैसले ने उजाड़ दी हँसती-खेलती गृहस्थी! इस वजह से दोनों के बीच हो रहा था विवाद, तंग पति ने उठाया खौफनाक कदम

Ads

Shahdol के देवलौंद थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के बाद एक युवक ने पेट्रोल डालकर आत्महत्या कर ली। इलाज के दौरान Rewa मेडिकल कॉलेज में उसकी मौत हो गई, जिसके बाद परिजनों ने सड़क जाम कर कार्रवाई की मांग की।

UP Crime News/Image Credit: IBC24.in

HIGHLIGHTS
  • पत्नी से विवाद के बाद युवक ने पेट्रोल डालकर खुद को आग लगाई।
  • रीवा मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हुई।
  • परिजनों ने शव रखकर शहडोल-रीवा मार्ग जाम किया।

शहडोल: MP Crime News मध्यप्रदेश के शहडोल जिले के देवलौंद थाना क्षेत्र से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहाँ एक युवक ने पारिवारिक कलह और पत्नी से विवाद के चलते खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आत्महत्या कर ली । गंभीर हालत में युवक को रीवा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था, जहाँ इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। शनिवार को युवक का शव वापस आने पर आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने शहडोल-रीवा मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर न्याय की माँग की।

बीवी ने दर्ज कराई थी शिकायत

दरअसल घटना बाणसागर वार्ड क्रमांक 9 की है। मृतक रवि कचेर का 2 अप्रैल को अपनी पत्नी के साथ मोबाइल पर किसी अन्य से बात करने के शक में विवाद हुआ था। Suicide Case News विवाद इतना बढ़ा कि पत्नी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई और घर लौटने के बजाय अपनी एक परिचित महिला के घर चली गई। इस बात से आहत और मानसिक रूप से परेशान रवि ने अपनी मोटरसाइकिल से पेट्रोल निकालकर खुद को आग के हवाले कर दिया।

रीवा मेडिकल कॉलेज में हुई मौत

परिजनों ने तत्काल उसे अस्पताल पहुँचाया, जहाँ से उसे रीवा मेडिकल कॉलेज भेजा गया। उपचार के दौरान मौत होने के बाद जब शव देवलौंद पहुँचा, तो ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर करीब एक घंटे तक प्रदर्शन किया। उनकी माँग थी कि युवक को उकसाने के लिए पत्नी पर कड़ी कार्रवाई की जाए। चक्काजाम की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुँचे। अधिकारियों द्वारा निष्पक्ष जाँच और उचित कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है ।

इन्हे भी पढ़ें:-