भदोही, चार अप्रैल (भाषा) उत्तर प्रदेश में भदोही जिले के गोपीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में पूर्व ब्लॉक प्रमुख के भतीजे ने कथित तौर पर खुद की लाइसेंसी राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शनिवार शाम यह जानकारी दी।
पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) प्रभात राय ने बताया कि गोपीगंज थाना क्षेत्र के सारीपुर निवासी राजेश सिंह (55) अकेले ही पैतृक गांव आये थे, जहां उन्होंने लाइसेंसी राइफल से अपने सिर में गोली मार ली, जिससे उनकी मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि गोली की आवाज सुनकर पैतृक घर की देखभाल करने वाली महिला ऊपर कमरे में गई, जहां उनको खून से लथपथ देख वाराणसी में रहने वाले उनके परिवार को सूचना दी।
सीओ राय ने परिजनों के हवाले से बताया कि राजेश सिंह पिछले तीन साल से अवसाद में थे। उन्होंने बताया कि इस मामले में पूर्व ब्लॉक प्रमुख दिनेश सिंह के पुत्र आकाश सिंह की सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक विभाग की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
सीओ ने बताया कि पुलिस लाइसेंसी राइफल सहित शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आगे की कार्रवाई कर रही है। राजेश ज्ञानपुर ब्लॉक के पूर्व प्रमुख दिनेश सिंह के भतीजे थे, जिनका पूरा परिवार वाराणसी में रहता है।
भाषा
सं, आनन्द रवि कांत