सीएम मोहन यादव से मिले फिल्म द साबरमती रिपोर्ट के कलाकार, अभिनेता विक्रांत मेसी ने कहा 22 साल पहले जो हुआ आज की जनरेशन को जानना जरूरी
actors of the film The Sabarmati Report met CM Mohan Yadav: फिल्म साबरमती रिपोर्ट के कलाकार विक्रांत मैसी, राशि खन्ना फिल्म निर्माण से जुड़े अन्य सदस्यों ने सीएम से मुलाकात …

actors of the film The Sabarmati Report met CM Mohan Yadav
भोपाल: actors of the film The Sabarmati Report met CM Mohan Yadav आज राजधानी भोपाल में सीएम डॉ मोहन यादव से द साबरमती रिपोर्ट फिल्म के कलाकारों ने भेट की। इनकी मुलाकात मुख्यमंत्री निवास पर हुई। फिल्म साबरमती रिपोर्ट के कलाकार विक्रांत मैसी, राशि खन्ना फिल्म निर्माण से जुड़े अन्य सदस्यों ने सीएम से मुलाकात की है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने फिल्म के कलाकारों को एक उत्कृष्ट फिल्म में अभिनय के लिए बधाई दी। फिल्म कलाकारों ने फिल्मांकन के बाद से अब तक के अनुभव और संस्मरण सुनाए। मुख्यमंत्री ने कलाकारों का अंग वस्त्र द्वारा और मिठाई खिलाकर स्वागत किया।
फिल्म के कलाकारों ने मुख्यमंत्री को उनके द्वारा जाणता राजा और अन्य नाटकों में किए गए अभिनय का उल्लेख करते हुए कला जगत से जुड़े रहने के लिए बधाई दी।
बता दें कि सीएम डॉ मोहन यादव द साबरमती रिपोर्ट फिल्म देखेंगे। इसके लिए सीएम मोहन यादव लेक व्यू अशोका पहुँचे थे, सीएम मोहन के साथ मंत्री और विधायक भी मौजूद रहे। साबरमती रिपोर्ट देखने से पहले सीएम मोहन यादव ने पत्रकारो सें चर्चा की। इस दौरान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भी प्रेसवार्ता में मौजूद रहे।

read more: #SarkarOnIBC24 : UP की 9 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव संपन्न, उपचुनाव में हिंसा.. योगी की अग्निपरीक्षा
इस दौरान फिल्म अभिनेता विक्रांत मैसी, राशि खन्ना और डायरेक्टर भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है...साबरमती रिपोर्ट के माध्यम से सच को दिखाने की कोशिश की गई है...मैं सरकार की ओर से भी फिल्म की स्टार कास्ट को बधाई देना चाहूंगा...ऐसी फिल्मों के माध्यम से जनता के सामने सच आता है...सच जनता के सामने चाहिए...मध्य प्रदेश सरकार फिल्म टूरिज्म बढ़ाने के प्रयास कर रही है...कई तरह की छूट दी जा रही है...फिल्म इंडस्ट्री को बढ़ावा देने का काम हम कर रहे हैं।
actors of the film The Sabarmati Report met CM Mohan Yadav वहीं प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि हम सब यहां द साबरमती रिपोर्ट को टैक्स फ्री करने के लिए मुख्यमन्त्री को धन्यवाद दे रहे हैं। हमारे विधायक और सांसद भी जनता को इस मूवी को दिखायेंगे...हमारे सभी इस मूवी को देखे मेरी सबसे अपील है।

वहीं अभिनेता विक्रांत मेसी ने कहा कि जब हमने ये फ़िल्म बनाई तो कई सवाल पूछे गए क्यों बनाई फ़िल्म... 22 साल पहले 59 लोगों के साथ जो हुआ वो सबके सामने आना जरूरी था...22 साल पहले जो हुआ आज की जनरेशन भी जाने...टैक्स फ्री होने के बाद सब लोग देखने जायेगे...मुंबई के बाद सबसे ज़्यादा शूटिंग एमपी में होती है...12th फैल फ़िल्म की शुरुआत एमपी से हुई थी...अभी भी mp में 6 से ज्यादा मूवी की शूटिंग चल रही है।
एक्ट्रेस राशि खन्ना ने कहा भोपाल पहली बार आई हुई हूंं, बहुत खूबसूरत शहर है...खजुराहो में फ़िल्म सिटी बन रही है खुशी की बात है।
लेखक के बारे में
डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगोष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com
और भी पढ़ें...Web Title: The actors of the film The Sabarmati Report met CM Mohan Yadav
भोपाल
और भी पढ़ें ›
Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस
01 Oct 2026 | 9:59 am
Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका
01 Oct 2026 | 7:40 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pmमप्र : सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की घर में गला रेतकर हत्या, घरेलू सहायक पर संदेह
30 Sept 2026 | 5:17 pm
Gwalior Fake Kidnapping Case: ‘5 लाख दो नहीं तो राहुल की लाश मिलेगी’, युवक ने इस लिए रची खुद की अपहरण की झूठी साजिश, अज्ञात नंबर से घरवालों को भेजा मैसेज, ऐसे पकड़ाया शातिर
30 Sept 2026 | 3:59 pmसीईसी के खिलाफ इंदौर में प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ धक्का-मुक्की
30 Sept 2026 | 2:53 pm
Indore News : बिल्डर की मौत..जांच में कई एंगल। कॉल डिटेल से तलाशे जा रहे जवाब
30 Sept 2026 | 2:19 pm