Avdhesh Nayak BJP Return: कांग्रेस स्टार प्रचारकों की लिस्ट से अवधेश नायक का नाम गायब, BJP प्रत्याशी आशुतोष तिवारी पहुंचे मिलने, क्या होगी घर वापसी?

Avdhesh Nayak BJP Return: कांग्रेस स्टार प्रचारकों की लिस्ट से अवधेश नायक का नाम गायब, BJP प्रत्याशी आशुतोष तिवारी पहुंचे मिलने

Avdhesh Nayak BJP Return: कांग्रेस स्टार प्रचारकों की लिस्ट से अवधेश नायक का नाम गायब, BJP प्रत्याशी आशुतोष तिवारी पहुंचे मिलने, क्या होगी घर वापसी?

Avdhesh Nayak BJP Return: कांग्रेस स्टार प्रचारकों की लिस्ट से अवधेश नायक का नाम गायब, BJP प्रत्याशी आशुतोष तिवारी पहुंचे मिलने, क्या होगी घर वापसी? /image: AI Generated

Modified Date: July 14, 2026 / 10:43 am IST
Published Date: July 14, 2026 10:43 am IST
HIGHLIGHTS
  • भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने कांग्रेस नेता अवधेश नायक के घर पहुंचकर उनसे मुलाकात की
  • कांग्रेस की स्टार प्रचारक सूची में अवधेश नायक का नाम नहीं होने से राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं
  • अवधेश नायक के भाजपा में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही हैं, लेकिन फिलहाल इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है

भोपाल। Avdhesh Nayak BJP Return: मध्य प्रदेश के दतिया विधान सभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने अपनी 40 स्टार प्रचारकों की सूची की जारी की है, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और हरीश चौधरी समेत कई पूर्व मंत्रियों, मौजूदा विधायकों और पूर्व विधायकों को जगह दी गई है। इसी सूची में सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इस लिस्ट में दतिया के अवधेश नायक को जगह नहीं दी गई है। जिसके बाद अब उनके भाजपा में वापस जाने की अटकलें तेज हो गई है। वहीं प्रदेश की सियासत भी गरमा गई है।

कांग्रेस से नाराज अवधेश नायक?

Avdhesh Nayak BJP Return इसी बीच खबर आ रही है कि भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी कांग्रेस नेता अवधेश नायक के घर पहुंचे है, उनके आगमन पर अवधेश नायक ने माला पहन कर आशुतोष तिवारी का स्वागत किया। बताया जा रहा है कि बंद कमरे में दोनों नेताओं की मुलाकात भी हुई, फ़िलहाल दोनों नेताओं के बीच किस मुद्दे पर बातचीत हुई ये अभी सामने नहीं आई है। कांग्रेस ने अवधेश नायक का टिकट काटकर घनश्याम सिंह को प्रत्याशी बनाया है, माना जा रहा है कि टिकट नहीं मिलने से अवधेश नायक नाराज चल रहें है और कांग्रेस से दूरियां बना ली है। जिससे अब ये अटकलें तेज हो गई कि दिग्गज नेता अवधेश नायक अब जल्द ही बीजेपी में शामिल हो सकतें हैं।

2023 में हुए थे कांग्रेस में शामिल

Avdhesh Nayak BJP Return विधानसभा चुनाव 2023 से पहले अवधेश नायक ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस का दामन थामा था। उस समय उनके और तत्कालीन गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के बीच मतभेदों की चर्चा रही थी।

जल्द ही बीजेपी में हो सकते हैं शामिल

Avdhesh Nayak BJP Return शुरुआत में कांग्रेस ने उन्हें दतिया से विधानसभा प्रत्याशी बनाया था, लेकिन बाद में पार्टी ने फैसला बदलते हुए उनका टिकट वापस ले लिया और राजेंद्र भारती को उम्मीदवार बनाया। चुनाव में राजेंद्र भारती ने डॉ. नरोत्तम मिश्रा को हराया। इसके बाद से अवधेश नायक की पार्टी में भूमिका को लेकर समय-समय पर सवाल उठते रहे हैं। स्टार प्रचारकों की सूची से नाम कटना, इसका संकेत है कि वे जल्द ही बीजेपी में शामिल हो सकते हैं।

कांग्रेस ने कुंवर घनश्याम सिंह को बनाया प्रत्याशी

दतिया विधानसभा उपचुनाव में कुल 32 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। कांग्रेस की ओर से अधिकृत प्रत्याशी कुंवर घनश्याम सिंह के अलावा दो डमी उम्मीदवारों ने भी नामांकन भरा है। वहीं भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के साथ एक डमी उम्मीदवार ने भी पर्चा दाखिल किया है। अब 16 जुलाई तक उम्मीदवार अपने नाम वापस ले सकेंगे, जिसके बाद चुनावी मुकाबले की अंतिम तस्वीर साफ हो जाएगी।

 

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.