Bhopal Ex Girlfriend Attack : बीच सड़क एक्स गर्लफ्रेंड को देखकर बेकाबू हुआ सिरफिरा आशिक! कर दिया ऐसा कांड, CCTV में कैद हुई करतूत

भोपाल के छोला मंदिर क्षेत्र में एक युवक ने अपनी पूर्व प्रेमिका पर कथित रूप से जानलेवा हमला कर दिया। दोनों पहले रिश्ते में थे, लेकिन अलग होने के बाद विवाद बढ़ गया था। पूरी घटना CCTV में कैद हुई है, जिसके आधार पर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

Bhopal Ex Girlfriend Attack : बीच सड़क एक्स गर्लफ्रेंड को देखकर बेकाबू हुआ सिरफिरा आशिक! कर दिया ऐसा कांड,  CCTV में कैद हुई करतूत

Bhopal Ex Girlfriend Attack / Image Source ; screngrab

Modified Date: June 4, 2026 / 09:21 am IST
Published Date: June 4, 2026 9:21 am IST
HIGHLIGHTS
  • एक्स गर्लफ्रेंड को रास्ते में रोककर कथित हमला करने का आरोप
  • युवती और बीच-बचाव करने आई बहन भी घायल
  • पूरी घटना CCTV में कैद, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

भोपाल : Bhopal Ex Girlfriend Attack :   मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के छोला मंदिर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहाँ शंकर नगर इलाके में एक युवक ने अपनी पूर्व प्रेमिका (Ex-Girlfriend) पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। आरोपी और युवती पहले रिलेशनशिप में थे, लेकिन अलग होने के बाद दोनों के बीच रंजिश बढ़ गई थी। यह पूरी वारदात वहाँ लगे एक सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई है।

रास्ते में रोककर शुरू की कहासुनी

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक ने रास्ते में युवती को रोका और उसके साथ कहासुनी शुरू कर दी। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने चाकू निकाल लिया और युवती के चेहरे, गर्दन, पीठ और हाथों पर ताबड़तोड़ वार करने लगा। उसने युवती को सड़क पर दौड़ाकर निशाना बनाया।

पीड़िता की माँ पर भी बोला हमला

इस दौरान जब पीड़िता की बहन उसे बचाने के लिए बीच में आई, तो आरोपी ने उस पर भी हमला कर दिया। जब मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुटने लगी, तो आरोपी जाते-जाते पीड़ित युवती को जान से मारने की धमकी देकर वहाँ से फरार हो गया।इस घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। छोला मंदिर थाना पुलिस ने फरार आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।

इन्हें भी पढ़ें :

 


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and storyteller committed to ethical, ground-level, and impact-oriented reporting. A Gold Medalist in Journalism And Mass Communication, I believe in telling stories with accuracy, sensitivity, and purpose. Currently working with IBC24, I specialize in content writing, news production, and modern storytelling bridging facts with human experiences to inform, engage, and inspire audiences..