Bhopal FDA Inspects Pizza Hut : राजधानी में आप भी खाते हैं यहां का Pizza? तो हो जाएं सावधान! CM Helpline में शिकायत मिलते ही खाद्य विभाग का छापा
पाल में खाद्य सुरक्षा विभाग ने Pizza Hut और Anandam Restaurant से खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए हैं। Pizza Hut के पास्ता खाने के बाद बच्चे की तबीयत बिगड़ने और Anandam की लस्सी में कीड़ा मिलने की शिकायत के बाद यह कार्रवाई की गई।
Bhopal FDA Inspects Pizza Hut : Image Source : ai
- Pizza Hut के पास्ता खाने के बाद बच्चे के होंठ और गाल पर सूजन आने की शिकायत हुई।
- Anandam Restaurant की लस्सी में कीड़ा मिलने की शिकायत दर्ज की गई।
- खाद्य विभाग ने दोनों प्रतिष्ठानों से सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए हैं।
भोपाल : Bhopal FDA Inspects Pizza Hut : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में खाद्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के दो प्रसिद्ध रेस्टोरेंट पिज़्ज़ा हट और आनंदम से खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए हैं। पिज़्ज़ा हट के पास्ता और आनंदम रेस्टोरेंट की लस्सी में गड़बड़ी की शिकायत मिलने के बाद खाद्य विभाग की टीम ने यह सख्त कदम उठाया है।
पिज़्ज़ा हट पर हुई पहली कार्यवाई
पहली शिकायत पिज़्ज़ा हट (The Sapphire Foods Private Limited) को लेकर सामने आई, जहाँ से मंगाए गए पास्ता को खाने के बाद एक बच्चे के होंठ और गाल पर सूजन आ गई थी। बच्चे के परिजनों ने इस गंभीर मामले की शिकायत सीएम हेल्पलाइन में दर्ज कराई थी। इसके बाद खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने पिज़्ज़ा हट पहुंचकर पास्ता, व्हाइट बेस, चीज़ और चीज़ स्प्रेड के सैंपल एकत्र कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे।
लस्सी में कीड़ा मिलने के बाद दूसरी कार्यवाई
वहीं, दूसरा मामला लालघाटी चौराहे पर स्थित आनंदम रेस्टोरेंट का है, जहाँ ग्राहक को दी गई लस्सी में कीड़ा मिलने की शिकायत मिली थी। Mp Cm Helpline News सूचना मिलते ही टीम ने वहाँ पहुंचकर लस्सी का सैंपल भी जांच के लिए भेज दिया।दोनों मामलों में शिकायतकर्ताओं की त्वरित कार्रवाई और सीएम हेल्पलाइन के हस्तक्षेप के बाद खाद्य विभाग ने यह कदम उठाया है।
ये भी पढ़ें
- SAIL Apprentice Recruitment 2026: अब बिना परीक्षा के मिलेगी सरकारी नौकरी! SAIL में 1110 पदों पर निकली बंपर भर्ती, जानिए कौन भर सकता है फॉर्म और कब है आखिरी तारीख
- Abhijeet Dipke Arrested?: कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता और जेपी नड्डा के बीच हुई 10 मिनट तक चर्चा, इधर दिल्ली पुलिस ने अभिजीत दीपके को लिया हिरासत में
- Jantar Mantar Protest Latest Update: जंतर-मंतर से संसद कूच के बीच हंगामा, पुलिस प्रदर्शकारियों पर दागे आंसू गैस के गोले, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

Facebook


