MP Teachers TET Protest: TET के विरोध में दिल्ली जा रहे शिक्षकों को क्यों रोका गया? थाने में रातभर हुआ हंगामा, अब पुलिस ने किया ये बड़ा दावा /image: IBC24 File
भिंड। MP Teachers TET Protest: मध्य प्रदेश में इन दिनों TET परीक्षा के विरोध में शिक्षकों (MP Teacher News) का प्रदर्शन जारी है। शिक्षक पात्रता परीक्षा अनिवार्यता के खिलाफ आज दिल्ली के जंतर मंतर में आज बड़ा प्रदर्शन (Teachers Protest Delhi) होगा। जिसमें देश के अलग-अलग राज्यों से शिक्षक पहुंचेंगे। वहीं कल रात इस प्रदर्शन में शामिल होने रवाना होने से पहले ही पुलिस ने शिक्षकों को भिंड में रोक लिया। पुलिस ने बसों को रोककर ड्राइवरों से चाबियां ले लीं। इसके बाद जमकर हंगामा हुआ।
TET परीक्षा के विरोध में दिल्ली के जंतर-मंतर (Jantar Mantar Protest) पर होने वाले प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे सैकड़ों शिक्षकों को पुलिस ने भिंड में रोक दिया। इससे नाराज शिक्षकों ने कोतवाली थाने का घेराव कर दिया। बड़ी संख्या में शिक्षक रातभर थाने के बाहर धरने पर बैठे रहे और दिल्ली जाने की अनुमति देने की मांग करते रहे। मामले की जानकारी मिलने पर SDM भी मौके पर पहुंचे। शिक्षकों ने SDM से दिल्ली जाने की अनुमति देने की मांग की, लेकिन उन्हें अनुमति नहीं दी गई।
MP Teachers TET Protest वहीं इस मामले में पुलिस ने दावा करते हुए कहा- जिन बसों से शिक्षक दिल्ली जा रहे थे उनका फिटनेस सही नहीं था। वहीं, शिक्षकों का आरोप है कि केवल भिंड ही नहीं, अन्य जिलों के शिक्षकों को भी दिल्ली जाने से रोका जा रहा है। शिक्षकों ने चेतावनी दी है कि अगर उन्हें दिल्ली जाने की अनुमति नहीं दी गई तो वे कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करेंगे। (TET Exam Protest)
ये भी पढ़ें