Home » Khabar Bebak » Petrol-Diesel Price Today: Petrol and diesel prices have gone up again today! Diesel has become dearer by ₹5.71 and petrol by 35 paise.
Petrol Diesel Price Today: आज फिर महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल! डीजल ₹5.71 और पेट्रोल 35 पैसे महंगा |
Ads
अमेरिका-ईरान के बीच फिर से पैदा हुई तनाव की स्थिति ने कच्चे तेल की कीमतों को प्रभावित किया है। होर्मुज स्ट्रेट के बंद होने के बाद कच्चे तेल के दाम में फिर से तेजी देखने को मिल रही, जिसका असर घरेलू बाजार में दिखने लगा है। ब्रेंट क्रूड ऑयल महंगा होने के बाद कई देशों में फिर से पेट्रोल-डीजल के रेट में बढ़ोतरी हो रही है। हालात को देखते हुए सरकार ने एक बार फिर पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ाने का फैसला किया है। पेट्रोल-डीजल का नया रेट आज से ही लागू कर दिया गया है।