Bhopal Katara Hills Dead Body Found : हत्या या हादसा? राजधानी में पुलिया के नीचे मिला सड़ी-गली हालत में शव, शराब और अवैध संबंधों ने बढ़ाया रहस्य

भोपाल के कटारा हिल्स क्षेत्र में पुलिया के नीचे एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। मृतक 25 तारीख से लापता था और उसका शव पूरी तरह डीकंपोज हालत में पाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Bhopal Katara Hills Dead Body Found : हत्या या हादसा? राजधानी में  पुलिया के नीचे मिला सड़ी-गली हालत में शव, शराब और अवैध संबंधों ने बढ़ाया रहस्य

Bhopal Katara Hills Dead Body Found / Image Source : X

Modified Date: May 30, 2026 / 02:26 pm IST
Published Date: May 30, 2026 2:17 pm IST
HIGHLIGHTS
  • भोपाल में पुलिया के नीचे मिला लापता युवक का शव
  • शव पूरी तरह डीकंपोज हालत में मिलने से बढ़ी जांच की जटिलता
  • पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच तेज की

भोपाल : Bhopal Katara Hills Dead Body Found :  मध्य प्रदेश की राजधनी भोपाल के कटारा हिल्स थाना क्षेत्र में एक युवक की लाश संदिग्ध परिस्थितियों में पुलिया के नीचे मिली है। मृतक की पहचान राजेश राव के रूप में हुई है, जो मंडीदीप के सतलापुर के राजस्थान कॉलोनी का रहने वाला था। राजेश राव बीते 25 तारीख से मंडीदीप के सतलापुर से गुमशुदा था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

शराब पीने का शौकीन था मृतक

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक राजेश राव शराब पीने का शौकीन था और उसके अवैध संबंध थे। पुलिया के नीचे मिली उसकी बॉडी पूरी तरीके से डीकंपोज चुकी है। शव की इस हालत को देखते हुए हत्या की भी आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो पाएगा।

जाँच में जुटी पुलिस

फिलहाल, कटारा हिल्स थाना पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और मृतक के परिजनों व परिचितों से पूछताछ की जा रही है। फ़िलहाल पुलिस पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतज़ार कर रहे है।

इन्हें भी पढ़ें :

 


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.