Bhopal Rape News : शहर के इस होटल में रिसेप्शनिस्ट से गैंगरेप, आरोपियों ने बारी-बारी बुझाई हवस, पढ़िए रूह कंपा देने वाली खबर

Bhopal Rape News : शहर के इस होटल में रिसेप्शनिस्ट से गैंगरेप, आरोपियों ने बारी-बारी बुझाई हवस, पढ़िए रूह कंपा देने वाली खबर

Bhopal Rape News : शहर के इस होटल में रिसेप्शनिस्ट से गैंगरेप, आरोपियों ने बारी-बारी बुझाई हवस, पढ़िए रूह कंपा देने वाली खबर

Bhopal Rape News/Image Credit: IBC24.in File Photo

Modified Date: April 26, 2026 / 11:41 am IST
Published Date: April 26, 2026 11:41 am IST

भोपाल। Bhopal Rape News : मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है, यहां कोलार थाना क्षेत्र में एक 23 वर्षीय रिसेप्शनिस्ट युवती के साथ हैवानियत की गई है। महिला ने बदले की भावना से अपनी ही बेटे और उसके दोस्त से दुष्कर्म करवाया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी महिला विनीता और उसके बेटे बिट्टू और होटल मालिक को गिरफ्तार किया है। वहीं 2 आरोपी अभी भी फरार है, जिसकी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है।

बंधक बनाकर किया दुष्कर्म

बताया जा रहा है कि, 23 वर्षीय युवती होटल में रिसेप्शनिस्ट का काम करती थी। वहीं आरोपी महिला पूर्व रिसेप्शनिस्ट ने बदले की भावना से इस साजिश को अंजाम दिया है। पीड़िता के मुताबिक, महिला ने पहले अपने बेटे और दोस्त के साथ मिलकर पीड़िता को होटल कमरे में बुलाया फिर युवती को बंधक बनाकर बारी-बारी से दुष्कर्म करवाया। विरोध करने पर मारपीट और जान से मारने की धमकी भी दी।

दो फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

घटना के बाद होटल स्टाफ की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी महिला विनीता और उसके बेटे बिट्टू को हिरासत में ले लिया। आरोपी महिला से पूछताछ की जा रही है। इस मामले में पुलिस ने होटल मालिक को भी आरोपी बनाया है। दो फरार आरोपियों की तलाश में 2 थानों की पुलिस जुटी हुई है।

पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत अपहरण, मारपीट और सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कर विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

 

ये भी पढ़ें


लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।