Bhopal Rubat Controversy: एक्टर सैफ अली खान के परिवार की बढ़ सकती है मुश्किलें, इस सदस्य पर दर्ज हो सकती है FIR, ये है वजह

Bhopal Rubat Controversy: एक्टर सैफ अली खान के परिवार की बढ़ सकती है मुश्किलें, इस सदस्य पर दर्ज हो सकती है FIR, ये है वजह

Bhopal Rubat Controversy: एक्टर सैफ अली खान के परिवार की बढ़ सकती है मुश्किलें, इस सदस्य पर दर्ज हो सकती है FIR, ये है वजह

saif ali khan/ image source: scroll.in

Modified Date: April 29, 2026 / 04:38 pm IST
Published Date: April 29, 2026 4:38 pm IST
HIGHLIGHTS
  • रुबात विवाद ने तूल पकड़ा
  • आरिफ मसूद FIR की मांग
  • वक्फ बोर्ड से मुलाकात

Bhopal Rubat Controversy: भोपाल: भोपाल में मक्का-मदीना स्थित भोपाल के ऐतिहासिक रुबात (धर्मशाला) को लेकर विवाद अब राजनीतिक रंग पकड़ता जा रहा है। इस मामले में कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने बड़ा बयान देते हुए अभिनेता सैफ अली खान की बहन सबा सुल्तान पर एफआईआर दर्ज कराने की बात कही है। इसी मुद्दे को लेकर आरिफ मसूद वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सनवर पटेल से मुलाकात करने पहुंचे। बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि यह मामला सिर्फ संपत्ति का नहीं, बल्कि भोपाल के हजारों हाजियों की सुविधा और धार्मिक भावना से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि वर्षों से भोपाल के लोग इस रुबात का उपयोग करते रहे हैं, लेकिन अब हालात ऐसे बन गए हैं कि लोग परेशान हैं।

Arif Masood FIR demand: आरिफ मसूद ने लगाए गंभईर आरोप

आरिफ मसूद ने कहा कि मक्का-मदीना में भोपाल के हाजियों के ठहरने के लिए यह रुबात नवाबों द्वारा बनवाया गया था, ताकि वहां जाने वाले श्रद्धालु निःशुल्क रुक सकें। उन्होंने आरोप लगाया कि सबा सुल्तान और सिकंदर हफीज की लापरवाही और गलत प्रबंधन के कारण यह व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हुई है। मसूद ने कहा कि “रुबात भोपाल की विरासत है, लेकिन कुछ लोगों की जहालत के कारण यह डूब गई। इसका सीधा नुकसान भोपाल के उन लोगों को उठाना पड़ रहा है, जो हर साल हज यात्रा पर जाते हैं।” उन्होंने दावा किया कि पिछले तीन सालों से हाजी लगातार परेशान हो रहे हैं और उन्हें वह सुविधा नहीं मिल पा रही, जिसके लिए यह धर्मशाला बनाई गई थी।

Saba Sultan dispute: जांच में गड़बड़ी सामने आने पर दर्ज होगी FIR

कांग्रेस विधायक ने आगे कहा कि सबा सुल्तान इस रुबात की मुतवल्ली (केयरटेकर) हैं, इसलिए जिम्मेदारी भी उन्हीं पर बनती है। उन्होंने साफ कहा कि यदि जांच में गड़बड़ी सामने आती है तो एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। वहीं, वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सनवर पटेल ने मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि सभी दस्तावेजों और तथ्यों की समीक्षा की जाएगी, जिसके बाद उचित कार्रवाई होगी। इस पूरे मामले ने भोपाल की राजनीति में हलचल मचा दी है, क्योंकि यह मुद्दा धार्मिक आस्था, नवाबी विरासत और हाजियों की सुविधा से जुड़ा हुआ है।

ये भी पढ़ें


लेखक के बारे में

पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।