School Close News / Image Source : FILE
भोपाल : School Close News : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में लगातार हो रही तेज बारिश के मद्देनजर प्रशासन ने स्कूली छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 11 अगस्त को भी अवकाश घोषित कर दिया है। इस संबंध में भोपाल कलेक्टर ने आधिकारिक आदेश जारी कर दिए हैं।
कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के अनुसार, यह छुट्टी भोपाल जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में लागू रहेगी। School Closure बारिश की स्थिति को देखते हुए नर्सरी से लेकर 12वीं तक की सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए 11 अगस्त को अवकाश रहेगा। मौसम विभाग द्वारा जारी भारी बारिश की चेतावनी और जलभराव की संभावनाओं को देखते हुए बच्चों की सुरक्षा के लिए यह फैसला लिया गया है।
प्रशासन ने अभिभावकों और स्कूली बच्चों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की अपील की है। बारिश के बने रहने के आसार को देखते हुए आगामी दिनों में भी स्थिति की समीक्षा के बाद आवश्यक कदम उठाए जा सकते हैं।
ये भी पढ़ें