School Close News : राजधानी में स्कूलों में फिर छुट्टी! कल नर्सरी से 12वीं तक सभी स्कूल रहेंगे बंद, जानें अचानक क्यों लिया गया फैसला

भोपाल में लगातार हो रही तेज बारिश और भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए कलेक्टर ने 11 अगस्त को जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में अवकाश घोषित किया है। नर्सरी से कक्षा 12वीं तक के विद्यार्थियों पर यह आदेश लागू रहे

School Close News : राजधानी में स्कूलों में फिर छुट्टी! कल नर्सरी से 12वीं तक सभी स्कूल रहेंगे बंद, जानें अचानक क्यों लिया गया फैसला

School Close News / Image Source : FILE

Modified Date: August 10, 2026 / 11:32 pm IST
Published Date: August 10, 2026 11:25 pm IST
HIGHLIGHTS
  • भोपाल में 11 अगस्त को सभी सरकारी और निजी स्कूल बंद रहेंगे।
  • नर्सरी से 12वीं तक की सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए छुट्टी घोषित की गई है।
  • भारी बारिश और जलभराव की आशंका के चलते छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर फैसला लिया गया।

भोपाल : School Close News :  मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में लगातार हो रही तेज बारिश के मद्देनजर प्रशासन ने स्कूली छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 11 अगस्त को भी अवकाश घोषित कर दिया है। इस संबंध में भोपाल कलेक्टर ने आधिकारिक आदेश जारी कर दिए हैं।

11 अगस्त को अवकाश रहेगा

कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के अनुसार, यह छुट्टी भोपाल जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में लागू रहेगी। School Closure बारिश की स्थिति को देखते हुए नर्सरी से लेकर 12वीं तक की सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए 11 अगस्त को अवकाश रहेगा। मौसम विभाग द्वारा जारी भारी बारिश की चेतावनी और जलभराव की संभावनाओं को देखते हुए बच्चों की सुरक्षा के लिए यह फैसला लिया गया है।

खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की अपील

प्रशासन ने अभिभावकों और स्कूली बच्चों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की अपील की है। बारिश के बने रहने के आसार को देखते हुए आगामी दिनों में भी स्थिति की समीक्षा के बाद आवश्यक कदम उठाए जा सकते हैं।

ये भी पढ़ें


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.