Bhopal Newlywed Suspicious Death : ‘दूसरी ट्विशा’! शादी के महज 2 साल बाद गर्भवती बेटी की संदिग्ध मौत, 24 घंटे से मर्चुरी में रखी लाश के पीछे छिपा है कौन सा गहरा राज?

Bhopal के बागसेवनिया थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता अभिलाषा सेन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका गर्भवती थी और उसे गंभीर हालत में AIIMS Bhopal लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम में देरी को लेकर अब कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

Bhopal Newlywed Suspicious Death : ‘दूसरी ट्विशा’! शादी के महज 2 साल बाद गर्भवती बेटी की संदिग्ध मौत, 24 घंटे से मर्चुरी में रखी लाश के पीछे छिपा है कौन सा गहरा राज?

Bhopal Newlywed Suspicious Death / Image Source : AI GENERATED

Modified Date: May 21, 2026 / 02:08 pm IST
Published Date: May 21, 2026 2:04 pm IST
HIGHLIGHTS
  • भोपाल में एक और संदिग्ध नवविवाहिता मौत का मामला
  • मृतका अभिलाषा सेन गर्भवती थी
  • AIIMS भोपाल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

भोपाल : Bhopal Newlywed Suspicious Death मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में ट्विशा शर्मा, दीपिका, पलक और कोमल मिश्रा की मौतों के बाद अब एक और बेटी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इसे भोपाल की दूसरी ट्विशा’का मामला कहा जा रहा है। शहर के बागसेवनिया थाना क्षेत्र की रहने वाली नवविवाहिता अभिलाषा सेन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है, जिसके बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

प्रेग्नेंट थी अभिलाषा

जानकारी के अनुसार, अभिलाषा सेन की शादी करीब 2 साल पहले हुई थी और वह गर्भवती थीं। Bhopal Abhilasha Sen Death Case अचानक तबीयत बिगड़ने या संदिग्ध हालात होने के चलते ससुराल पक्ष के लोग उन्हें बेहद गंभीर अवस्था में इलाज के लिए भोपाल के AIIMS अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पीड़िता की मौत के बाद से ही ससुराल और मायके पक्ष के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है।

Bhopal Twisha Sharma Case Connection 24 घंटे के बाद भी नहीं हुआ पोस्टमॉर्टम

इस मामले में सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि अभिलाषा की मौत को 24 घंटे से भी अधिक का समय बीत चुका है, लेकिन एम्स अस्पताल में अभी तक उनका पोस्टमार्टम नहीं किया जा सका है। पोस्टमार्टम में हो रही इस देरी को लेकर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। फिलहाल, बागसेवनिया थाना पुलिस ने मामले को संज्ञान में ले लिया है और मर्ग कायम कर मौत के असली कारणों की जांच शुरू कर दी है।

इन्हें भी पढ़ें :

 


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.