Man Inserted Bottle in Anus: यौन आनंद की सनक पड़ी भारी! युवक ने मलाशय में घुसा ली ऐसी चीज़, X-रे देख डॉक्टरों के उड़ गए होश, सर्जरी के बाद हुआ चौंकाने वाला खुलासा

आगरा में एक व्यक्ति के शरीर के अंदर 1 लीटर पानी की बोतल फंस गई। 36 घंटे बाद डॉक्टरों ने सर्जरी कर उसे बाहर निकाला।

Man Inserted Bottle in Anus: यौन आनंद की सनक पड़ी भारी! युवक ने मलाशय में घुसा ली ऐसी चीज़,  X-रे देख डॉक्टरों के उड़ गए होश, सर्जरी के बाद हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Man Inserted Bottle in Anus / Image Source : x

Modified Date: March 15, 2026 / 11:10 pm IST
Published Date: March 15, 2026 9:24 pm IST
HIGHLIGHTS
  • 36 घंटे तक शरीर में फंसी रही बोतल
  • डॉक्टरों ने सर्जरी कर निकाला बाहर
  • मरीज की हालत अब स्थिर बताई गई

आगरा: Agra Man Inserted Bottle in Anus उत्तर प्रदेश के आगरा ज़िले से बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक शख्स ने अपनी अप्राकृतिक यौन इच्छा को पूरा करने के लिए 1 लीटर पानी की बोतल अपने मलद्वार के जरिए शरीर के अंदर घुसा ली, जो फंस गई। करीब 36 घंटे तक बोतल शरीर के अंदर रहने के कारण शख्स की हालत गंभीर हो गई, जिसके बाद डॉक्टरों ने सर्जरी कर उसे बाहर निकाला।

क्या था मामला?

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित ने खुद ही बोतल को मलद्वार के रास्ते अंदर प्रवेश कराया था। हालांकि, बोतल के फंस जाने के बाद उसे गंभीर दर्द और सांस लेने में तकलीफ होने लगी। UP News  जब दर्द असहनीय हो गया, तो उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने एक्स-रे और अन्य जांच की, जिसमें मलाशय के भीतर बोतल स्पष्ट दिखाई दी।मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉक्टरों की एक टीम ने तुरंत सर्जरी का निर्णय लिया। सर्जरी के माध्यम से लगभग 36 घंटे बाद बोतल को शरीर से सफलतापूर्वक बाहर निकाला गया। डॉक्टरों के अनुसार, यह कोई सामान्य दुर्घटना नहीं, बल्कि एक साइको-सेक्सुअल डिसऑर्डर’ (Psycho-sexual Disorder) का मामला है।

मलाशय से जुड़ी यौन क्रियाएं करने से मिलता है आनंद

चिकित्सकों ने बताया कि साइको-सेक्सुअल डिसऑर्डर से ग्रस्त लोग गुदा और मलाशय से जुड़ी यौन क्रियाएं करते हैं, जिससे उन्हें मानसिक और शारीरिक आनंद प्राप्त होता है। फ़िलहाल यह पूरी घटना सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.