Narmadapuram Rape News: कांग्रेस नेता के बेटे ने पार की सारी हदे, नाबालिग से मिटाई हवस, फिर सामने आई चौंकाने वाली सच्चाई! जानकर चौंक जाएंगे आप
Narmadapuram Rape News: कांग्रेस नेता के बेटे ने पार की सारी हदे, नाबालिग से मिटाई हवस, फिर सामने आई चौंकाने वाली सच्चाई! जानकर चौंक जाएंगे आप
Narmadapuram Rape News | Photo Credit: IBC24
- नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप
- कांग्रेस नेता के बेटे पर केस
- दुष्कर्म के बाद गर्भपात कराने की कोशिश का दावा
नर्मदापुरम: Narmadapuram Rape News नर्मदापुरम जिले में पांच दिनों के भीतर नाबालिग से दुष्कर्म और जबरन गर्भपात कराने का दूसरा मामला सामने आया है। महिला थाना पुलिस ने शनिवार देर रात मुख्य आरोपी अनुज सोनकर के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। (Narmadapuram Crime News) आरोपी कांग्रेस नेता रजनीकांत सोनकर का बेटा है वही आरोपी के बड़े भाई राहिल सोनकर को भी गर्भपात की दवा उपलब्ध कराने के आरोप में सहआरोपी बनाया गया है।
कई बार की गलत हरकत
Narmadapuram Rape News पुलिस के अनुसार आरोपी और नाबालिग पहले से एक-दूसरे को जानते थे। फरवरी 2026 में घर पर अकेली होने के दौरान आरोपी ने कथित तौर पर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद कई बार उसके साथ गलत हरकत की गई। जून में पीड़िता ने गर्भवती होने की बात बताई, जिसके बाद आरोपी के भाई राहिल ने मेडिकल से दवा लाकर दी।
शादी से मुकर गया आरोपी
महिला थाना प्रभारी राखी मौर्य यादव ने बताया कि करीब तीन महीने बाद आरोपी पीड़िता को इटारसी के एक कैफे के केबिन में ले गया, जहां दोबारा गलत हरकत करने का आरोप है। 10 सितंबर को पीड़िता ने शादी की बात कही, लेकिन आरोपी ने इनकार कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने महिला थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।
पूर्व पार्षद का बेटा है आरोपी
पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। मुख्य आरोपी अनुज सोनकर के पिता रजनीकांत सोनकर कांग्रेस के जिला महासचिव और पूर्व पार्षद बताए गए हैं, जबकि उसका भाई राहिल सोनकर भाजपा कार्यकर्ता बताया गया है। इससे पहले कोतवाली थाना क्षेत्र में भी नाबालिग से दुष्कर्म और गर्भपात का मामला सामने आया था, जिसमें जांच के बाद पांच लोगों को सहआरोपी बनाया गया था।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Vande Bharat: आतंकवाद पर ‘एकमत’ BRICS! ‘दिल्ली घोषणा पत्र पास…’ भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत, क्या ब्रिक्स के साझा बयान से बढ़ने वाली है पाकिस्तान की मुश्किलें?
- CM Yogi Adityanath Vision: गोशालाओं को अब संरक्षण के साथ बनाया जाएगा आत्मनिर्भरता का मॉडल.. बैठक में 25 सूत्रीय एजेंडे पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया
- UP Government Water Management: योगी सरकार का जल प्रबंधन मॉडल बदलेगा बुंदेलखंड की कृषि व्यवस्था, खेतों तक पहुंचेगी इजराइली तकनीक.. हर फसल और पानी का बनेगा रिकॉर्ड

Facebook


