Bhopal Traffic Police Figh News / Image Source : AI GENERATED
भोपाल : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के कोलार थाना क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी और बस ड्राइवर के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना के दौरान ट्रैफिक पुलिसकर्मी की वर्दी भी फट गई। इस पूरे विवाद के बाद दोनों पक्ष शिकायत लेकर कोलार थाने पहुंचे,जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाई शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार, कोलार इलाके में ट्रैफिक जांच के दौरान एक बस को रोका गया था। बस में सवार महिलाएं रेलवे स्टाफ की बताई जा रही हैं। आरोप है कि जांच के दौरान ट्रैफिक पुलिसकर्मी और बस ड्राइवर के बीच किसी बात को लेकर बहस शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में तब्दील हो गई।
बस में सवार रेलवे स्टाफ की महिलाओं ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिलाओं का कहना है कि ट्रैफिक पुलिस ने जांच के नाम पर न केवल बस को रोका, बल्कि उनके साथ बदतमीजी भी की। विवाद इतना बढ़ गया कि हाथापाई के दौरान ट्रैफिक पुलिसकर्मी की वर्दी तक फट गई। वहीं, दूसरी ओर पुलिसकर्मी ने बस ड्राइवर पर अपने साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस ने दोनों पक्षों का बयान दर्ज कर आगे की कार्यवाई शुरू कर दी गई।
इन्हे भी पढ़ें:-