Lodhi Samaj Shaurya Yatra Bhopal : ‘लोधी समाज के दम पर बनती है सरकार…शेर बाहर निकला तो’ लोधी समाज की ‘शौर्य यात्रा’ के बहाने पूर्व सीएम उमा भारती का शक्ति प्रदर्शन, नई पारी की तैयारी तो नहीं?

भोपाल में आयोजित शौर्य यात्रा कार्यक्रम में लोधी समाज की एकता और राजनीतिक शक्ति पर जोर दिया गया। इस दौरान नेताओं ने समाजिक एकजुटता, आरक्षण और राष्ट्रीय मुद्दों पर अपने विचार रखे।

Lodhi Samaj Shaurya Yatra Bhopal : ‘लोधी समाज के दम पर बनती है सरकार…शेर बाहर निकला तो’ लोधी समाज की ‘शौर्य यात्रा’ के बहाने पूर्व सीएम उमा भारती का शक्ति प्रदर्शन, नई पारी की तैयारी तो नहीं?

Lodhi Samaj Shaurya Yatra Bhopal / Image Source : FILE

Modified Date: April 28, 2026 / 03:30 pm IST
Published Date: April 28, 2026 3:01 pm IST
HIGHLIGHTS
  • भोपाल के जंबूरी मैदान में शौर्य यात्रा का आयोजन
  • राजा हिरदेशाह लोधी के बलिदान दिवस पर कार्यक्रम
  • उमा भारती और प्रहलाद पटेल एक मंच पर नजर आए

भोपाल : Lodhi Samaj Shaurya Yatra Bhopal भोपाल के जंबूरी मैदान में आज स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राजा हिरदेशाह लोधी के बलिदान दिवस पर ‘शौर्य यात्रा’ निकाली गई। इस कार्यक्रम के जरिए लोधी समाज ने अपनी ताकत दिखाई, जहाँ बीजेपी की दिग्गज नेता उमा भारती और प्रहलाद पटेल लंबे समय बाद एक साथ एक मंच पर नजर आए। इस कार्यक्रम में उमा भारती ने यहाँ समाज को एकजुट करने के लिए कई बड़ी बातें कहीं साथ ही आरक्षण से लेकर देश की नई आजादी तक पर कई बड़े बयान दिए।

लोधी समाज के दम पर सरकार बनती है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उमा भारती ने कहा कि देश को असली आजादी 2014 में मिली है, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारा विचार आजाद हुआ। Uma Bharti Speech Today न्होंने समाज को एकजुट होने के लिए प्रेरित करते हुए कहा, “अभी शेर गुफा में है, जिस दिन आप हुंकार भरोगे पूरा जंगल राज करने के लिए खाली हो जाएगा।” उन्होंने लोधी समाज की राजनीतिक ताकत पर कहा कि इस समाज की संख्या इतनी है कि इनके दम पर सरकारें बनती हैं। इसी मंच से उन्होंने पूर्व मंत्री जालम सिंह पटेल का नया नामकरण करते हुए उन्हें ‘शेरसिंह दयावंत सिंह पटेल’ घोषित किया और कहा कि समाज को केंचुए की तरह नहीं बल्कि संगठित होकर सांप की तरह शक्तिशाली बनना होगा।

‘कोई माई का लाल आरक्षण खत्म नहीं कर सकता ‘

आरक्षण के मुद्दे पर उमा भारती ने कहा कि जब तक देश के प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, चीफ जस्टिस और एक गरीब का बच्चा एक ही स्कूल में नहीं पढ़ने लगेंगे, तब तक कोई माई का लाल आरक्षण खत्म नहीं कर सकता। Prahlad Patel Lodhi Sammelan उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि देश 1947 में आजाद जरूर हुआ था, लेकिन भारत का मन, बुद्धि और विचार 2014 में आजाद हुआ है।

पाकिस्तान घुटने पर बैठकर माफी मांगेगा

पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि हम POK लेकर रहेंगे और एक दिन पाकिस्तान घुटने पर बैठकर माफी मांगेगा।उमा भारती ने अंत में तीसरी आजादी का नारा दिया। उन्होंने वीर राजा हिरदेशाह लोधी के 1857 की क्रांति में योगदान को याद करते हुए समाज से अपील की कि वह अपनी सांस्कृतिक और राजनीतिक पहचान को मजबूत करें।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.