Bhopal Viral Electric Scooter Video : राजधानी में सब मुमकिन है! स्कूटी की सीट गायब, अंदर बैठा था कोई और… वायरल वीडियो देख लोग बोले- ‘गजब’

Ads

भोपाल के एयरपोर्ट रोड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स इलेक्ट्रिक स्कूटर पर बकरी के बच्चों को बैठाकर ले जाता नजर आ रहा है। इस देसी जुगाड़ ने लोगों को हैरान कर दिया है।

  •  
  • Publish Date - May 3, 2026 / 12:58 PM IST,
    Updated On - May 3, 2026 / 12:58 PM IST

Bhopal Viral Electric Scooter Video / Image Source : SCREENGRAB

HIGHLIGHTS
  • भोपाल एयरपोर्ट रोड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।
  • शख्स ने स्कूटर में बकरी के बच्चों को बैठाकर किया अनोखा जुगाड़।
  • लोगों ने वीडियो पर मजेदार प्रतिक्रियाएं दीं।

भोपाल : Bhopal Viral Electric Scooter Video  मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के एयरपोर्ट रोड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियां बटोर रहा है। इस वीडियो में एक शख्स ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ ऐसा देसी जुगाड़ किया है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है। स्कूटर में बकरी के बच्चों की सवारी कराते हुए इस शख्स का वीडियो अब इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गया है।

Bhopal Airport Road सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

वायरल हो रहे इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि शख्स ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर की सीट निकाल दी है। इसके बाद उसने स्कूटी की डिग्गी वाले हिस्से में बकरी के दो बच्चों को सुरक्षित बैठा लिया है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर तरह-तरह के मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। कोई इसे भोपाल का देसी जुगाड़’बता रहा है, तो कोई कमेंट कर रहा है कि भोपाल में सब मुमकिन है।

Bhopal Desi Jugaad आईबीसी 24 वायरल वीडियो की नहीं करता पुष्टि

यह वीडियो जितना ही मजेदार दिख रहा है, उतना ही यह शहर में चर्चा का विषय भी बना हुआ है। लोग इस अनोखे जुगाड़ को लेकर खूब प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। (डिस्क्लेमर: आईबीसी 24 वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।)

ये भी पढ़ें