Bhopal Traffic Diversion Today : घर से निकलने से पहले देख लें ये खबर! राजधानी में आज इन रूट्स पर रहेगा भारी ट्रैफिक डायवर्जन, CM की मौजूदगी में इस वजह से निकलेगा जुलूस

Ads

भोपाल में आज बीजेपी महिला मोर्चा द्वारा ‘नारी शक्ति वंदन’ अभियान के तहत मशाल जुलूस निकाला जाएगा, जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।

  •  
  • Publish Date - April 28, 2026 / 10:58 AM IST,
    Updated On - April 28, 2026 / 10:58 AM IST

Bhopal Traffic Diversion Today / Image Source : AI GENERATED

HIGHLIGHTS
  • बीजेपी महिला मोर्चा आज भोपाल में मशाल जुलूस निकालेगा
  • ‘नारी शक्ति वंदन’ अभियान के समर्थन में होगा आयोजन
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रहेंगे मुख्य अतिथि

भोपाल : Bhopal Traffic Diversion Today मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज शाम बीजेपी महिला मोर्चा‘नारी शक्ति वंदन’ अभियान के समर्थन में शहर के मध्य क्षेत्र में एक विशाल मशाल जुलूस निकालेंगे । इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव विशेष रूप से शामिल रहेंगे। मुख्यमंत्री मोहन यादव के साथ इस जुलुस में प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल, सांसद ,मंत्री, समेत महिला कार्यकर्ता शामिल होंगी। इस रैली के चलते शहर के कई प्रमुख मार्गों में यातायात रहेगा प्रभावित रहेगी।

Nari Shakti Vandan Rally शाम पांच बजे शुरू होगी जुलुस

मिली जानकारी के अनुसार शाम 5 बजे शुरू होने वाला यह मशाल जुलूस सोमवारा पुलिस चौकी से प्रारंभ होकर सुभाष चौक होते हुए लखेरापुरा तक पहुंचेगा। मुख्यमंत्री के साथ ही बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल, कई मंत्री, सांसद और भारी संख्या में महिला कार्यकर्ता इस जुलूस का हिस्सा बनेंगी।

प्रमुख मार्गों में यातायात प्रभावित

रैली के चलते शहर के कई प्रमुख मार्गों में यातायात प्रभावित रहेगी । भवानी चौक, पीरगेट और लखेरापुरा मार्ग पर ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है। CM Mohan Yadav News  लोगों की सुविधा के लिए प्रशासन ने रेतघाट से वीआईपी रोड और लालघाटी चौराहा को वैकल्पिक मार्ग के रूप में उपयोग करने की सलाह दी है।

इन्हें भी पढ़ें:-