BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Colonel Sophia Qureshi Controversy: कर्नल सोफिया पर विवादित बयान से घिरे मंत्री विजय शाह, भाजपा आलाकमान ने तलब कर मांगी सफाई

कर्नल सोफिया पर विवादित बयान से घिरे मंत्री विजय शाह…Colonel Sophia Qureshi Controversy: Minister Vijay Shah surrounded by controversial

Colonel Sophia Qureshi Controversy | Image Source | IBC24

Colonel Sophia Qureshi Controversy | Image Source | IBC24

tikesh Kumar
Published: 14 May 2025 | 12:41 pmModified: 14 May 2025 | 12:41 pm

भोपाल: Colonel Sophia Qureshi Controversy:  मध्यप्रदेश के जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह एक बार फिर विवादों में हैं। इंदौर के महू स्थित रायकुंडा गांव में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मंत्री विजय शाह द्वारा कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर दिए गए अमर्यादित बयान पर भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने गंभीर रुख अपनाया है।

Read More : Martyr Ram Babu Singh: 6 महीने पहले हुई थी शादी, अब तिरंगे में लिपटकर लौटा बिहार का लाल... ऑपरेशन सिंदूर में शहीद हुए जवान राम बाबू सिंह को अंतिम विदाई

Colonel Sophia Qureshi Controversy: जानकारी के अनुसार भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इस पूरे मामले पर मध्यप्रदेश संगठन से तत्काल रिपोर्ट तलब की है। रिपोर्ट मिलते ही पार्टी आलाकमान ने नाराजगी जताई और मंत्री विजय शाह को भोपाल स्थित पार्टी कार्यालय में तलब किया गया। बताया जा रहा है कि जब प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने मंत्री शाह को मिलने बुलाया तो वे बिना किसी औपचारिकता के हवाई चप्पल में ही पार्टी कार्यालय पहुंच गए।

Read More : BSF Jawan Back From Pakistan: 20 दिन बाद अटारी वाघा बॉर्डर से भारत लौटा BSF जवान, पाकिस्तान के कैद में था कॉस्टेबल पूर्णम कुमार

Colonel Sophia Qureshi Controversy: संगठन महामंत्री से चर्चा के दौरान विजय शाह ने अपने बयान पर खेद जताते हुए माफी मांगी और भविष्य में ऐसी गलती न दोहराने का आश्वासन दिया। इसके बाद विजय शाह प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा से भी मिले और अपने बयान पर सफाई दी। पार्टी नेतृत्व ने मंत्री को स्पष्ट शब्दों में चेताया है कि सार्वजनिक जीवन में भाषा की मर्यादा बनाए रखना अनिवार्य है।

Read More : Illegal Residents Kawardha: कवर्धा में बिना दस्तावेज रह रहे 9 संदिग्ध गिरफ्तार, STF और पुलिस की संयुक्त दबिश

Colonel Sophia Qureshi Controversy: बयान से उपजे विवाद के बाद भाजपा ने डैमेज कंट्रोल की कोशिश करते हुए छतरपुर के नौगाँव में पूर्व विधायक मानवेंद्र सिंह समेत पार्टी नेताओं की एक टीम को कर्नल सोफिया कुरैशी के परिजनों से मिलने भेजा। वहां भाजपा नेताओं ने परिवार से मुलाकात कर सोफिया को "देश की बेटी" बताया और उन्हें गौरव का प्रतीक कहा।

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: विजय शाह ने एक सार्वजनिक कार्यक्रम में कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर एक अमर्यादित टिप्पणी की थी, जिसकी पार्टी और जनता दोनों ने आलोचना की।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

tikesh Kumar
tikesh Kumar

टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।

और भी पढ़ें...

Web Title: Colonel Sophia Qureshi Controversy: Minister Vijay Shah surrounded by controversial

शहर की खबरें
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई

Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई

01 Oct 2026 | 11:12 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm