New Year Road Accident: नए साल के पहले ही दिन सड़क हादसों में 8 की दर्दनाक मौत.. मरने वालों में तीन बालिक भी शामिल
New Year Road Accident Deaths: एसडीओपी के अनुसार ट्रक इंजन खराब होने के कारण सड़क किनारे खड़ा था और मरम्मत कार्य चल रहा था। ट्रक चालक द्वारा संकेतक लगाए जाने की बात भी सामने आई है। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शवों को जिला अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
New Year Road Accident || Image- ibc24 news archive
- नए साल पर दो दर्दनाक सड़क हादसे
- सिवनी में एक परिवार खत्म
- कटनी हादसे में बच्ची समेत चार मौतें
New Year Road Accident: भोपाल: मध्यप्रदेश के महाकौशल क्षेत्र में बृहस्पतिवार को हुई दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन नाबालिगों सहित आठ लोगों की मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार ये हादसे सिवनी और कटनी जिलों में हुए। दोनों ही घटनाएं शाम के समय हुईं, जिससे नए साल की शुरुआत में क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।

Facebook


