Global Investor Summit 2025 : GIS में आए डेलीगेट्स को महाकाल का प्रसाद और दर्शन, मध्य प्रदेश की विरासत का सम्पूर्ण दर्शन, MP पर्यटन की मेहमान नवाजी का ले रहे लुत्फ
GIS में आए डेलीगेट्स को महाकाल का प्रसाद…Global Investor Summit 2025: Mahakal’s Prasad to the delegates who came to GIS

Global Investor Summit 2025 | Image Source | IBC24
- GIS में मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड का पवेलियन बना आकर्षण का केंद्र
- पवेलियन में महाकाल के होलोग्राम दर्शन की सुविधा
- डेलीगेट्स को होलोग्राम और वर्चुअल रियलिटी का अद्भुत अनुभव
भोपाल : Global Investor Summit 2025 : भोपाल स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में आयोजित दो दिवसीय ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आज भव्य समापन होगा। इस समिट का उद्देश्य मध्यप्रदेश में निवेश को बढ़ावा देना और विभिन्न क्षेत्रों में आर्थिक विकास को गति प्रदान करना है। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (GIS) में मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड का पवेलियन आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यह पवेलियन आधुनिक तकनीक और इंटरैक्टिव डिस्प्ले के माध्यम से राज्य के प्रमुख पर्यटन स्थलों, प्राचीन मंदिरों, राजसी किलों और प्राकृतिक सौंदर्य को प्रदर्शित कर रहा है।
होलोग्राम और वर्चुअल रियलिटी का अद्भुत अनुभव
Global Investor Summit 2025 : डेलीगेट्स को होलोग्राम तकनीक के जरिए बाबा महाकाल के सजीव दर्शन कराए जा रहे हैं, साथ ही उज्जैन से विशेष रूप से मंगाया गया महाकाल का प्रसाद भी वितरित किया जा रहा है। इसके अलावा, वर्चुअल रियलिटी और साइक्लिंग के माध्यम से ओरछा, खजुराहो, सांची स्तूप और वन्य जीवन का अनुभव प्रदान किया जा रहा है।
पर्यटन और निवेश के सुनहरे अवसर
Global Investor Summit 2025 : पवेलियन में आने वाले निवेशकों और डेलीगेट्स को पर्यटन क्षेत्र में निवेश के अवसरों और नवीन पर्यटन नीति के प्रावधानों से अवगत कराया जा रहा है। राज्य सरकार और पुरातत्व विभाग के सहयोग से सभी पुरातात्विक और एएसआई संरक्षित स्मारकों पर नि:शुल्क प्रवेश की सुविधा भी दी गई है।
मध्यप्रदेश की सांस्कृतिक विरासत और कला का प्रदर्शन
Global Investor Summit 2025 : GIS में मध्यप्रदेश की समृद्ध जनजातीय और लोक संस्कृति को प्रदर्शित करने के लिए सांस्कृतिक ग्राम विकसित किया गया है, जहाँ राज्य के पारंपरिक नृत्य, संगीत, हस्तशिल्प और कला का जीवंत प्रदर्शन किया जा रहा है। बोंगा, बैगा, सहरिया, कोल और कोरकू जनजातियों के पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत किए जा रहे हैं। चंदेरी और महेश्वरी साड़ियाँ, बाग प्रिंट, मिट्टी के बर्तन, धातु के आभूषण और लकड़ी के खिलौने प्रदर्शित किए जा रहे हैं। निमाड़ और बुंदेलखंड के लोक गायकों द्वारा पारंपरिक गीत-संगीत प्रस्तुत किया जा रहा है।
डेलीगेट्स के लिए विशेष पर्यटन योजनाएँ
Global Investor Summit 2025 : GIS में आए देश-विदेश के प्रतिनिधियों के लिए विशेष यात्रा टूर प्लान किया गया है। डेलीगेट्स ने महाकालेश्वर मंदिर (उज्जैन), सांची के बौद्ध स्तूप, भोजपुर के शिव मंदिर और भीमबेटका की गुफाओं में गहरी रुचि दिखाई है। पर्यटन ग्राम खारी भी आकर्षण का केंद्र बना हुआ है, जहाँ डेलीगेट्स ग्रामीण जीवनशैली और स्थानीय संस्कृति का अनुभव ले रहे हैं। GIS में मोगली सेल्फी पॉइंट भी बनाया गया है, जहाँ लोग जंगल बुक के कैरेक्टर मोगली, बघीरा, चीता और बाघ के साथ सेल्फी ले सकते हैं। आज GIS का समापन होगा, और इस विशेष अवसर पर अतिथियों के लिए शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ आयोजित की जाएँगी।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: पवेलियन में राज्य के प्रमुख पर्यटन स्थलों, प्राचीन मंदिरों, राजसी किलों और प्राकृतिक स्थलों को नवीन तकनीक और इंटरैक्टिव पैनल के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Global Investor Summit 2025: Mahakal's Prasad to the delegates
भोपाल
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई
01 Oct 2026 | 11:12 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm