BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Global Investors Summit 2025 : MP में PM मोदी, आज ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का करेंगे शुभारंभ, भोपाल में सजेगा इंडस्ट्री लीडर्स का महामंच

MP में PM मोदी, आज ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का करेंगे शुभारंभ…Global Investors Summit 2025: PM Modi in MP, will inaugurate the

Global Investors Summit 2025 | IBC24

Global Investors Summit 2025 | IBC24

tikesh Kumar
Published: 24 Feb 2025 | 6:45 amModified: 24 Feb 2025 | 6:46 am
HIGHLIGHTS
  1. PM मोदी आज करेंगे ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का शुभारंभ
  2. 24-25 फरवरी को भोपाल में सजेगा इंडस्ट्री लीडर्स का महामंच
  3. जीआईएस एमपी में निवेश की अनंत संभावनाओं पर होगा फोकस

भोपाल : Global Investors Summit 2025 : मध्यप्रदेश निवेशकों, व्यवसायियों और उद्योगों के लिए 'अनंत संभावनाओं' के उद्देश्य से बहुप्रतीक्षित "इन्वेस्ट मध्यप्रदेश - ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट-2025" की मेजबानी करने के लिए तैयार है। 24-25 फरवरी, 2025 को भोपाल में पहली बार आयोजित होने वाली यह समिट मध्यप्रदेश के लिए ऐतिहासिक होगी। इस आयोजन से प्रदेश की राजधानी भोपाल देश के सबसे बड़े निवेश सम्मेलन का केंद्र बन गई है और म.प्र. उद्योग हब के रूप में उभर रहा है।

Read More : Global Investors Summit-2025: 25 फरवरी को GIS के समापन सत्र में शामिल होंगे अमित शाह, यहां देखें मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

Global Investors Summit 2025 : प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 24 फरवरी को इस 2 दिवसीय ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट का शुभारंभ करेंगे। भोपाल के राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में होने वाली इस समिट में प्रधानमंत्री मध्यप्रदेश की औद्योगिक नीतियों का शुभारंभ करेंगे और देश-विदेश से आए निवेशकों, उद्योगपतियों, प्रवासी भारतीयों और स्टार्ट-अप्स को संबोधित करेंगे।

Read More : MP News: GIS-2025 के लिए सजकर तैयार हुई राजधानी.. सीएम ने किया लॉन्च किया ‘स्वागतम बड़ा’ वीडियो, सांस्कृतिक विरासत और पर्यटन की दिखी झलक

मध्यप्रदेश की नई नीतियों का अनावरण

Global Investors Summit 2025 : प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में राज्य की 18 से अधिक नई नीतियों का अनावरण करेंगे, जिनमें शामिल हैं:

  • औद्योगिक नीति
  • खाद्य नीति
  • निर्यात नीति
  • एमएसएमई नीति
  • स्टार्ट-अप नीति
  • जीसीसी नीति
  • सेमी-कंडक्टर नीति
  • ड्रोन नीति
  • पर्यटन नीति
  • फिल्म निर्माण नीति

Read More : Fiscal Health Index 2025: राजकोषीय स्वास्थ्य सूचकांक में छत्तीसगढ़ देश में दूसरे नंबर पर.. ओडिशा ने पहले पायदान पर बनाई जगह

Global Investors Summit 2025 : इस समिट में 25,000 से अधिक पंजीकरण प्राप्त हुए हैं, जिसमें 50 से अधिक देशों के 100 से अधिक विदेशी प्रतिनिधि भोपाल आ रहे हैं। इसमें राजदूत, उच्चायुक्त और महावाणिज्य दूत शामिल होंगे। इस व्यापक भागीदारी से यह स्पष्ट होता है कि मध्यप्रदेश निवेशकों के लिए एक आकर्षक गंतव्य बन चुका है।

Read More : CG Assembly Budget Session 2025: सोमवार से शुरू हो रहा छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र, मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम देखें यहां

समिट में शामिल होंगे ये प्रमुख उद्योगपति

Global Investors Summit 2025 : इस समिट में भाग लेने वाले प्रमुख उद्योगपतियों में शामिल हैं

  • कुमार मंगलम बिड़ला (अध्यक्ष, आदित्य बिड़ला समूह)
  • गौतम अडानी (अध्यक्ष, अडानी समूह)
  • नादिर गोदरेज (अध्यक्ष और एमडी, गोदरेज इंडस्ट्रीज लिमिटेड)
  • पिरुज खंबाटा (समूह अध्यक्ष, रसना प्राइवेट लिमिटेड)
  • बाबा एन कल्याणी (अध्यक्ष और एमडी, भारत फोर्ज लिमिटेड)
  • राहुल अवस्थी (ग्लोबल हेड ऑफ ऑपरेशंस, सन फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड)
  • नीरज अखौरी (सीईओ, एसीसी लिमिटेड)

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: यह समिट 24-25 फरवरी, 2025 को भोपाल के राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में आयोजित की जा रही है।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

tikesh Kumar
tikesh Kumar

टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।

और भी पढ़ें...

Web Title: Global Investors Summit 2025: PM Modi in MP, will inaugurate

शहर की खबरें
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई

Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई

01 Oct 2026 | 11:12 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm