Cm Dr.Mohan Yadav: भोपाल में होमगार्ड्स का ग्रैंड शो! सीएम ने ली परेड की सलामी, वीर जवानों को मिला बड़ा सम्मान

Cm Dr.Mohan Yadav: भोपाल में होमगार्ड्स का ग्रैंड शो! सीएम ने ली परेड की सलामी, वीर जवानों को मिला बड़ा सम्मान

Cm Dr.Mohan Yadav/Image Source : CMMadhyaPradesh social media

Modified Date: December 6, 2025 / 07:21 pm IST
Published Date: December 6, 2025 7:20 pm IST
HIGHLIGHTS
  • भोपाल में होमगार्ड स्थापना दिवस पर सीएम मोहन यादव ने परेड की सलामी ली।
  • उत्कृष्ट सेवाएँ देने वाले अधिकारियों और जवानों को सम्मानित किया गया।
  • एसडीईआरएफ और सिविल डिफेंस ने आपदा बचाव का डेमो प्रस्तुत किया।

CM Dr.Mohan Yadav भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज आयोजित “होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस” के राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल हुए। इस कार्यक्रम में उन्होंने सहभागिता कर परेड की सलामी ली।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उत्कृष्ट सेवाएँ देने वाले अधिकारियों एवं जवानों को सम्मानित किया और प्रदेश में नागरिक सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन को सुदृढ़ बनाने में होमगार्ड संगठन की भूमिका की सराहना की।

CM Dr.Mohan Yadav दरअसल, प्रदेश में होमगार्ड का स्थापना दिवस 6 दिसम्बर को मनाया गया।
इस कार्यक्रम में परेड द्वारा मुख्य अतिथि को सलामी, परेड का निरीक्षण, मार्च-पास्ट के बाद मुख्य अतिथि का उद्बोधन, एसडीईआरएफ तथा सिविल डिफेंस द्वारा आपदा बचाव का डेमोन्स्ट्रेशन, साहसिक कार्य हेतु पुरस्कार तथा मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरण किया गया।

इन्हें भी पढ़ें :-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.