Home » Madhya Pradesh » Indian Railway News: Good news for railway passengers in the festive season
Indian Railway News: त्योहारी सीजन में रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब इन 28 ट्रेनों में होंगे अतिरिक्त कोच, मिलेगी 9380 नई सीटों की सुविधा, देखें पूरी सूची
Ads
Indian Railway News: त्योहारी सीजन में रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब इन 28 ट्रेनों में होंगे अतिरिक्त कोच, मिलेगी 9380 नई सीटों की सुविधा, देखें पूरी सूची
भोपाल: Bhopal News: त्योहारों और यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने भोपाल रेल मंडल से होकर गुजरने वाली 28 प्रमुख ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने का फैसला किया है। इससे यात्रियों को अब सफर के दौरान सीट की समस्या से राहत मिलेगी। इन ट्रेनों में कुल 9380 अतिरिक्त सीटें उपलब्ध कराई जा रही हैं। Indian Railway News
Indian Railway News: रेलवे के इस निर्णय से तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और अमृतसर जैसे दूरस्थ राज्यों की यात्रा करने वाले यात्रियों को खासा फायदा होगा। अतिरिक्त कोचों की सुविधा जिन प्रमुख ट्रेनों में दी जाएगी उनमें दक्षिण एक्सप्रेस, कामायनी एक्सप्रेस और जीटी एक्सप्रेस सहित कई अन्य ट्रेनें शामिल हैं।
Indian Railway News: खास बात यह है कि इन अतिरिक्त कोचों में जनरल कोच की जगह आरामदायक स्लीपर कोच लगाए जाएंगे, जिससे यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा में अधिक सुविधा मिल सके। हालांकि इन स्लीपर कोचों का किराया जनरल श्रेणी के बराबर ही रखा जाएगा जिससे आम यात्री पर कोई अतिरिक्त आर्थिक बोझ नहीं पड़ेगा।