LPG Gas Cylinder Shortage News: प्रदेश में बंद हो जाएंगे होटल-रेस्टॉरेंट? गैस की सप्लाई बाधित होने से भड़के होटल संचालक, आज शाम ले सकते हैं बड़ा फैसला

Ads

LPG Gas Cylinder Shortage News: प्रदेश में बंद हो जाएंगे होटल-रेस्टॉरेंट? गैस की सप्लाई बाधित होने से भड़के होटल संचालक, आज शाम ले सकते हैं बड़ा फैसला

  •  
  • Publish Date - March 10, 2026 / 01:45 PM IST,
    Updated On - March 10, 2026 / 01:53 PM IST

LPG Gas Cylinder Shortage News: प्रदेश में बंद हो जाएंगे होटल-रेस्टॉरेंट? गैस की सप्लाई बाधित होने से भड़के होटल संचालक / Image: AI Generated

HIGHLIGHTS
  • कमर्शियल LPG की सप्लाई बाधित होने से होटल कारोबार चरमरा गया
  • घरेलू गैस उत्पादन को प्राथमिकता दें, रिफाइनरियों को आदेश
  • 50% होटलों पर ताला लग सकता है

भोपाल: LPG Gas Cylinder Shortage News इजराइल-ईरान युद्ध के चलते कई देशों में गैस की सप्लाई बाधित हो गई है। हालात ऐसे हैं कि पाकिस्तान, बांग्लादेश सहित कई देशों में घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई बंद कर दी गई है। वहीं, भारत में मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों ने कॉमर्शियल गैस की सप्लाई पर फिलहाल रोक लगा दी गई है। कॉमर्शियल गैस की बाधित होने के चलते कई शहरों में होटल-रेस्टॉरेंट बंद होने की कगार पर आ गए हैं। इस बीच खबर आ रही है कि कमर्शियल LPG सिलेंडर की डिलीवरी बन्द किए जाने के बाद होटल कारोबारी नाराज हैं और आज शाम समस्त होटल संचालकों की बैठक बुलाई गई है।

सरकार ने लगाया एस्मा

LPG Gas Cylinder Shortage News मिली जानकारी के अनुसार सरकार ने आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत आदेश जारी कर रिफाइनरियों और पेट्रोकेमिकल इकाइयों को एलपीजी उत्पादन बढ़ाने और महत्वपूर्ण हाइड्रोकार्बन को एलपीजी पूल में भेजने का निर्देश दिया है। सरकार ने कहा है कि घरेलू पाइप्ड नेचुरल गैस, परिवहन के लिए सीएनजी, एलपीजी उत्पादन और गैस पाइपलाइन के संचालन से जुड़ी जरूरतों को प्राथमिकता दी जाएगी। इन क्षेत्रों को उनकी पिछले छह महीनों की औसत गैस खपत के आधार पर 100 प्रतिशत तक गैस आपूर्ति बनाए रखने का लक्ष्य रखा गया है।

घरेलू सिलेंडर की पर्याप्त सप्लाई

इसके अलावा उर्वरक संयंत्रों को उनकी पिछले छह महीनों की औसत खपत का लगभग 70 प्रतिशत गैस उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं राष्ट्रीय गैस ग्रिड से जुड़े चाय उद्योग, मैन्युफैक्चरिंग और अन्य औद्योगिक उपभोक्ताओं को औसतन 80 प्रतिशत गैस आपूर्ति बनाए रखने के लिए कहा गया है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने तेल रिफाइनरियों को एलपीजी उत्पादन बढ़ाने और अतिरिक्त गैस को घरेलू उपभोक्ताओं के लिए इस्तेमाल करने का निर्देश दिया है। साथ ही जमाखोरी और कालाबाजारी रोकने के लिए उपभोक्ताओं के लिए एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग के बीच 25 दिनों का अंतर भी तय किया गया है।

बंद हुए 20 प्रतिशत होटल

दूसरी ओर देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में गैस सप्लाई की कमी होनी शुरू हो गई है। गैस होटलों की संघटना (एसोसिएशन) आहार ने बताया कि गैस सप्लाई की वजह से अब तक मुंबई के 20% होटल बंद हो चुके हैं। एसोसियएशन का कहना है कि ‘अगर हालात ऐसे ही रहे तो आने वाले 2 दिनों में मुंबई के 50 प्रतिशत होटलों पर ताला लग सकता है। किस होटल के पास कितनी गैस सप्लाई मौजूद है, उस पर निर्भर करेगा कि वह अपना होटल कब तक शुरू रखते हैं। आहार की तरफ से होटल बंद रखने का कोई आधिकारिक फैसला अब तक नहीं लिया गया है और यह फैसला होटल मालिकों पर निर्भर करेगा कि वह अपना होटल शुरू रखते हैं या नहीं।’

ये भी पढ़ें

क्या भारत में घरेलू गैस सिलेंडर (Domestic Cylinder) की कमी है?

नहीं, पेट्रोलियम मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि घरेलू उपभोक्ताओं के लिए पर्याप्त सप्लाई सुनिश्चित की जा रही है। घरेलू आपूर्ति को प्राथमिकता देने के कारण ही कमर्शियल सेक्टर में कटौती की गई है।

घरेलू सिलेंडर की बुकिंग के लिए नया नियम क्या है?

सरकार ने कालाबाजारी रोकने के लिए एक महत्वपूर्ण नियम लागू किया है-अब उपभोक्ता को एक सिलेंडर बुक करने के बाद अगले सिलेंडर के लिए कम से कम 25 दिनों का इंतजार करना होगा।

सरकार ने रिफाइनरियों को क्या निर्देश दिए हैं?

सरकार ने रिफाइनरियों को एलपीजी उत्पादन बढ़ाने और महत्वपूर्ण हाइड्रोकार्बन को एलपीजी पूल में भेजने का निर्देश दिया है। सीएनजी और पीएनजी जैसी अनिवार्य सेवाओं को 100% आपूर्ति का लक्ष्य रखा गया है।

होटल और रेस्टोरेंट उद्योग क्यों प्रभावित हो रहा है?

चूंकि सरकार का प्राथमिकता क्रम घरेलू उपभोक्ता और फर्टिलाइजर प्लांट हैं, इसलिए कमर्शियल एलपीजी की सप्लाई पर अस्थायी रोक या कटौती की गई है। मुंबई जैसे महानगरों में गैस की कमी के कारण रेस्टोरेंट चलाना मुश्किल हो रहा है।

औद्योगिक उपभोक्ताओं (Industries) के लिए गैस की क्या स्थिति है?

मैन्युफैक्चरिंग और चाय उद्योग जैसे औद्योगिक उपभोक्ताओं को उनके पिछले छह महीनों के औसत का 80% गैस कोटा देने का निर्देश दिया गया है।