MP weather updates 2026 : भट्टी की तरह जल रहा है ये प्रदेश! 22 शहरों में रिकॉर्डतोड़ गर्मी से मचा हाहाकार, मौसम विभाग ने जारी की सख्त एडवाइजरी

Madhya Pradesh में भीषण गर्मी और लू का कहर जारी है। राज्य के 22 शहरों में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है, जबकि नौगांव में पारा 47 डिग्री तक दर्ज किया गया है। राजधानी Bhopal में भी इस सीजन का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड हुआ है। मौसम विभाग ने अगले 4 दिनों के लिए गंभीर लू का अलर्ट जारी किया है।

MP weather updates 2026 : भट्टी की तरह जल रहा है ये प्रदेश! 22 शहरों में रिकॉर्डतोड़ गर्मी से मचा हाहाकार, मौसम विभाग ने जारी की सख्त एडवाइजरी

MP weather updates 2026

Modified Date: May 20, 2026 / 11:34 am IST
Published Date: May 20, 2026 11:27 am IST
HIGHLIGHTS
  • मध्य प्रदेश के 22 शहरों में तापमान 44°C से ऊपर
  • नौगांव में रिकॉर्ड 47°C तापमान दर्ज
  • भोपाल में सीजन का सबसे गर्म दिन

भोपाल : MP weather updates 2026 : मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का कहर लगातार जारी है। राज्य के 22 शहरों में पारा 44 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है, जिसने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। राजधानी भोपाल में भी इस सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने लगातार बढ़ रहे तापमान को देखते हुए प्रदेश में अगले 4 दिनों के लिए गंभीर लू का अलर्ट जारी किया है।

Madhya Pradesh Weather Forecast मौसम विभाग ने जारी की लू की चेतावनी

मिली जानकारी के अनुसार, नौगांव इस समय प्रदेश का सबसे गर्म शहर बना हुआ है, जहाँ तापमान रिकॉर्ड 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच गया है। इसके साथ ही खजुराहो में भी पारा 46.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। बढ़ते तापमान को देखते हुए मौसम विभाग ने लू की चेतावनी जारी की है।

धूप में कम निकले ज्यादा से ज्यादा पानी पिए

लगातार बढ़ती गर्मी और लू के खतरे को देखते हुए मौसम विभाग ने आम जनता के लिए जरूरी एडवाइजरी जारी की है। विभाग ने लोगों को सुरक्षित रहने के लिए सलाह दी है कि वे धूप में कम से कम बाहर निकलें और खुद को हाइड्रेटेड रखने के लिए ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं।

ये भी पढ़ें


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.