MP Weather Update / Image Source : AI GENERATED
भोपाल : MP Weather Update मध्यप्रदेश में भीषण गर्मी का कहर देखने को मिल रहा है और कई जिलों में लू का अलर्ट जारी कर दिया गया है। राजगढ़ में पारा 45 डिग्री के पार पहुंच चुका है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 4 दिन गर्मी और ज्यादा बढ़ेगी।
मई में 14 दिन मौसम बदलने के बाद अब प्रदेश में फिर से हीटवेव का असर तेज हो गया है। राजधानी भोपाल और इंदौर समेत कई शहरों में तेज गर्मी पड़ रही है, जहाँ तापमान 43-44 डिग्री तक पहुंचेगा। लगातार बढ़ती गर्मी को देखते हुए मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक लोग घरों से बाहर न निकलें और ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं।
प्रदेश में अगले 4 दिनों तक गर्मी का प्रकोप और बढ़ने वाला है। मौसम विभाग ने दोपहर के समय सावधानी बरतने और घरों में रहने की सलाह दी है।