Madhya Pradesh Weather Update News : सावधान! MP में अगले 48 घंटे बेहद खौफनाक, आसमान से गिर रहे हैं ‘अंगारे’, घर से निकलने से पहले पढ़ लें यह खबर

Ads

मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी ने लोगों की हालत खराब कर दी है। कई शहरों में तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच चुका है और मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

  • Reported By: Sanjeet Tripathi

    ,
  •  
  • Publish Date - April 20, 2026 / 05:33 PM IST,
    Updated On - April 20, 2026 / 05:36 PM IST

Madhya Pradesh Weather Update News / Image Source : AI GENERATED

HIGHLIGHTS
  • मध्य प्रदेश में पारा 45°C के पार, कई जिले बने हॉटस्पॉट।
  • भोपाल, इंदौर समेत बड़े शहरों में लू का कहर, दिन में सन्नाटा।
  • मौसम विभाग का अलर्ट, अगले कुछ दिनों तक राहत के आसार नहीं।

भोपाल : Madhya Pradesh Weather Update News मध्य प्रदेश में आग उगलते सूरज ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। ग्वालियर से लेकर खंडवा तक, पारा 44 डिग्री के पार पहुँच चुका है। आसमान से बरसती इस आग ने दोपहर के वक्त सड़कों पर कर्फ्यू जैसे हालात पैदा कर दिए हैं। मध्य प्रदेश इस वक्त भट्टी की तरह तप रहा है।

Bhopal Temperature News जानें क्या है तापमान ?

अगर बात प्रदेश भर के तापमान की करें, तो खंडवा और खरगोन जैसे निमाड़ के इलाके 45 डिग्री सेल्सियस के साथ हॉटस्पॉट बने हुए हैं। राजधानी भोपाल में पारा 42 डिग्री को छू रहा है, वहीं इंदौर में 41.5 डिग्री के साथ लू के थपेड़े लोगों को बेहाल कर रहे हैं। लियर और चंबल संभाग में भी स्थिति गंभीर है, यहाँ अधिकतम तापमान 44 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले हफ्तों में गर्मी से कोई राहत नहीं मिलेगी 2 से 3 दिन के बाद रात के तापमान में भी और इजाफा देखने को मिलेगा।

चुनौतीपूर्ण हो सकते है आने वाला समय

मौसम का मिजाज देखकर लगता है कि अब कुदरत ने अपना तेवर पूरी तरह बदल लिया है। हर कोई घर से बाहर निकलते ही ठंडक ढूंढने लगता है। बढ़ती तपिश को देखते हुए निगम ने भी कमर कस ली है। पानी की पीने की व्यवस्थाओं की मरम्मत से लेकर प्याऊ तक की सुविधा उपलब्ध करने में लग गई है। MP Heatwave Alert 2026 आने वाले दिन और भी चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं।

इन चीज़ों का करे सेवन

मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी करते हुए सलाह दी है कि नीम्बू पानी, ओआरएस और मौसमी फल ज्यादा से ज्यादा खाए। अधिक पानी पीए 12 से लेकर दोपहर 3 बजे तक डायरेक्ट धूप में जाने से बचें। गर्म हवाओं के इस दौर में सावधानी ही सबसे बड़ा बचाव है।

इन्हे भी पढ़ें:-

मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान कहाँ दर्ज किया गया?

खंडवा और खरगोन में तापमान करीब 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सबसे ज्यादा है।

क्या आने वाले दिनों में गर्मी से राहत मिलेगी?

मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल राहत के कोई संकेत नहीं हैं, बल्कि रात के तापमान में भी बढ़ोतरी हो सकती है।

गर्मी से बचने के लिए क्या सावधानी बरतें?

ज्यादा पानी पिएं, नींबू पानी और ORS का सेवन करें, दोपहर 12 से 3 बजे के बीच धूप में निकलने से बचें।