Raipur Crime News : मुस्लिम प्रेमी के घर में इस हालत में मिली हिन्दू प्रेमिका, परिजनों ने लगाए रूह कँपा देने वाला आरोप, आखिर बंद कमरे में क्या हुआ?

रायपुर के संतोषी नगर में एक युवती की संदिग्ध मौत ने सनसनी फैला दी है। प्रेमी के घर फंदे से लटका शव मिलने के बाद परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

Raipur Crime News : मुस्लिम प्रेमी के घर में इस हालत में मिली हिन्दू प्रेमिका, परिजनों ने लगाए रूह कँपा देने वाला आरोप, आखिर बंद कमरे में क्या हुआ?

Raipur Crime News / Image Source : FILE

Modified Date: April 20, 2026 / 04:45 pm IST
Published Date: April 20, 2026 4:40 pm IST
HIGHLIGHTS
  • प्रेमी के घर फंदे पर लटकी मिली युवती, इलाके में मचा हड़कंप।
  • परिजनों ने आत्महत्या से इनकार करते हुए हत्या का आरोप लगाया।
  • पुलिस ने आरोपी प्रेमी को हिरासत में लेकर शुरू की पूछताछ।

रायपुरRaipur Crime News छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के संतोषी नगर के टिकरापारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले संतोषी नगर में एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतिका की पहचान गुढ़ियारी निवासी कविता दास के रूप में हुई है, जिसका शव उसके प्रेमी महफूज खान के घर पर फंदे से लटका हुआ पाया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।

प्रेमी के घर में मिला शव

जानकारी के अनुसार, कविता दास गुढियारी इलाके की रहने वाली थी और और उसका संतोषी नगर के निवासी महफूज खान से प्रेम संबंध था । Santoshi Nagar Raipur Suicide रविवार को कविता की लाश महफूज के संतोषी नगर स्थित घर पर फंदे पर लटकी मिली। घटना के बाद मृतिका के परिजनों ने मौके पर पहुँचकर जमकर हंगामा किया। परिजनों का आरोप है कि कविता की खुदकुशी नहीं बल्कि हत्या की गई है। परिजनों ने मारपीट और हत्या की आशंका जताई है।

युवक को हिरासत में लेकर शुरू की पूछताछ

इस पूरे मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव बरमाद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजते हुए आरोपी प्रेमी महफूज खान को हिरासत में ले लिया है और उससे कड़ी पूछताछ की जा रही है। फ़िलहाल पुलिस इस पूरे मामले की हर एंगल से जाँच कर रही है।

इन्हे भी पढ़ें:-

 


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.