Reported By: Vivek Pataiya
,भोपाल: Bhopal News, भोपाल में वक़्फ़ बोर्ड की संपत्तियों को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा यानि EOW ने वक़्फ़ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष और पदाधिकारियों के खिलाफ FIR दर्ज की है।
इस मामले की मुख्य बातें ये हैं कि वक़्फ़ बोर्ड की 185 संपत्तियों को नियम विरुद्ध किराए पर दिया गया है।इससे बोर्ड को करीब 2 करोड़ 54 लाख रुपये की आर्थिक क्षति हुई। सामान्य प्रशासन विभाग ने 27 जुलाई 2023 को EOW को पत्र लिखकर जांच की मांग की थी। जांच पूरी होने के बाद शौकत मोहम्मद, फुरकान अहमद और मोहम्मद जुबेर पर FIR दर्ज की गई।
Bhopal News. बता दें कि यह मामला वक़्फ़ बोर्ड की संपत्तियों के प्रबंधन और पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े करता है। अधिकारियों का कहना है कि आगे की जांच में और भी नाम सामने आ सकते हैं।