Guna News: कॉलेज छात्रा की आत्महत्या के पीछे कौन? मोबाइल कॉल और मैसेज ने खोला राज!

Guna girl suicide News: सेकेंड ईयर की छात्रा जानकी उर्फ दामिनी कुशवाह (20) ने अपने ही कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

Guna News: कॉलेज छात्रा की आत्महत्या के पीछे कौन? मोबाइल कॉल और मैसेज ने खोला राज!

Reported By: Neeraj Yogi,
Modified Date: January 3, 2026 / 07:54 pm IST
Published Date: January 3, 2026 7:54 pm IST
HIGHLIGHTS
  • अंदर ही अंदर परेशान रहने रहती थी छात्रा
  • मोबाइल पर बार-बार कॉल और मैसेज
  • छात्राओं के भविष्य को लेकर कई तरह के सवाल

गुना:  Guna girl suicide News, गुना शहर के ईदगाह बाड़ी इलाके में एक ऐसी दर्दनाक घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। जहाँ सेकेंड ईयर की छात्रा जानकी उर्फ दामिनी कुशवाह (20) ने अपने ही कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला, तो परिवार को अनहोनी की आशंका हुई और गेट खोला छात्रा अपने ही कमरे में फांसी के फंदे पर झूल रही थी।

परिजनों ने बताया शुक्रवार की रात खाना खाने के बाद दामिनी अपने कमरे में सोने चली गई थी। सुबह जब वह बाहर नहीं आई, तो परिवार ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन भीतर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद छत से झांककर देखा गया तो दामिनी दुपट्टे के फंदे पर झूलती मिली। घबराए परिजनों ने दरवाजा तोड़कर उसे नीचे उतारा और पुलिस को सूचना दी। युवती को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

अंदर ही अंदर परेशान रहने रहती थी छात्रा

Guna News : अब सवाल बड़ा है कि आखिर अंदर ही अंदर परेशान रहने वाली छात्रा ने अपनी परेशानी को परिवार के साथ साझा करना उचित नहीं समझा। उसे डर था कि कहीं वह घर पर बताएगी तो उसके घर वाले उसे पढ़ने भेजने से मना कर सकते हैं। उसकी पढ़ाई और कैरियर ख़त्म हो सकता है। यही वजह अब पूरे परिवार के लिए दुख का कारण बन चुकी है।

मोबाइल पर बार-बार कॉल और मैसेज

Guna girl suicide News, इस पूरे मामले में अब एक नया और चौंकाने वाला एंगल सामने आया है। मृतका के भाई ने बताया कि दामिनी ने कुछ दिन पहले अपनी सहेली को भी बताया था कि एक युवक उसे लगातार परेशान कर रहा है। मोबाइल पर बार-बार कॉल और मैसेज कर रहा है। परिजनों को युवती के फोन में उस युवक के कॉल और msg मिले हैं।

छात्राओं के भविष्य को लेकर कई तरह के सवाल

अब ऐसे में सवाल ये है कि क्या लगातार मानसिक दबाव के चलते कॉलेज की छात्रा ने आत्मघाती कदम उठाया? या फिर किसी सिरफिरे आशिक की जिद ने एक होनहार छात्रा की जिंदगी ही छीन ली? ऐसे मनचलों की वजह से अगर कॉलेज की छात्राएं ही महफूज नहीं है, उन तमाम छात्राओं के भविष्य को लेकर कई तरह के खास सवाल खड़े हो जाते हैं? जो वर्तमान में स्कूल कॉलेज में पढ़ रही हैं।

फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और हर एंगल पर जांच शुरू कर दी है। मोबाइल कॉल्स, मैसेज और युवती की सहेली के बयान—सब कुछ अब जांच के दायरे में है। अब देखना होगा कि पुलिस आखिर अब इस मामले में कब तक और क्या खुलासा करती है?

इन्हे भी पढ़ें:

 


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com