MP News: प्रशासनिक फेरबदल के बाद पहली जनसम्पर्क आयुक्त मनीष सिंह ने सीएम मोहन से की मुलाकात, विभाग को और अधिक मजबूत करने का दिलाया भरोसा

MP News: प्रशासनिक फेरबदल के बाद पहली जनसम्पर्क आयुक्त मनीष सिंह ने सीएम मोहन से की मुलाकात, विभाग को और अधिक मजबूत करने का दिलाया भरोसा

MP News: प्रशासनिक फेरबदल के बाद पहली जनसम्पर्क आयुक्त मनीष सिंह ने सीएम मोहन से की मुलाकात, विभाग को और अधिक मजबूत करने का दिलाया भरोसा

MP News | Photo Credit: MPDPR

Modified Date: February 14, 2026 / 01:52 pm IST
Published Date: February 14, 2026 1:45 pm IST
HIGHLIGHTS
  • मनीष सिंह को फिर से जनसंपर्क आयुक्त और मप्र माध्यम का प्रबंध संचालक बनाया गया
  • मुख्यमंत्री ने जनसंपर्क विभाग को सरकार और जनता के बीच सेतु बताया
  • मनीष सिंह ने डिजिटल और प्रिंट मीडिया को मजबूत करने की योजनाओं पर चर्चा की

भोपाल: MP News मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से शनिवार को नव नियुक्त आयुक्त (जनसम्पर्क) एवं प्रबंध संचालक, मप्र माध्यम मनीष सिंह ने मुख्यमंत्री निवास पर सौजन्य भेंट की। इस दौरान दोनों ने प्रदेश के जनसंपर्क और मीडिया से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

MP IAS Officers Transfer 11 आईएएस अधिकारियों को तबादला

बता दें कि शुक्रवार-शनिवार देर रात मध्यप्रदेश सरकार ने बड़े पैमाने में बड़ी प्रशासनिक फेरबदल किया है। जिसमें एक साथ 11 IAS अधिकारियों के तबादले किए हैं। अफसरों के तबादलों से राज्य के कई अहम विभागों-स्वास्थ्य, वन, जनसंपर्क, आबकारी, कृषि, बिजली वितरण और जिला पंचायत में बदलाव हुए हैं। जारी आदेश के अनुसार, 2009 बैच के मनीष सिंह को फिर एक बार जनसंपर्क आयुक्त बनाया गया है। मनीष सिंह जनसंपर्क आयुक्त रह चुके है।

मनीष सिंह को जनसंपर्क जिम्मा

MP IAS Officers Transfer जारी आदेश के अनुसार, 2009 बैच के मनीष सिंह को फिर एक बार जनसंपर्क आयुक्त बनाया गया है। मनीष सिंह जनसंपर्क आयुक्त रह चुके है। उनके पास पूर्व की तरह परिवहन विभाग और जेल विभाग का जिम्मा यथावत रहेगा। आबकारी नीति जारी होने के पहले ही आबकारी आयुक्त अभिजीत अग्रवाल को शासन ने हटा दिया है और दीपक सक्सेना को आबकारी आयुक्त बना दिया गया। वे पहले जनसंपर्क विभाग का जिम्मा संभाल चुके हैं। वहीं लंबे समय से उक्त जिम्मेदारी देख रहे अभिजीत अग्रवाल को मध्यप्रदेश राज्य सहकारी विपणन संघ भोपाल का प्रबंध संचालक बनाकर वापस बुला लिया है।

सीएम मोहन यादव को दिलाया ये भरोसा

सौजन्य भेंट के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मनीष सिंह को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं और जनसंपर्क विभाग की भूमिका को बेहद अहम बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनसंपर्क विभाग सरकार और जनता के बीच मजबूत सेतु का काम करता है, इसलिए पारदर्शिता, गति और नवाचार के साथ कार्य करने की आवश्यकता है। मनीष सिंह ने मुख्यमंत्री को आश्वासन दिया कि वे विभाग को और अधिक मजबूत एवं तकनीकी रूप से उन्नत बनाने के लिए पूर्ण समर्पण से कार्य करेंगे। उन्होंने मप्र माध्यम के माध्यम से डिजिटल और प्रिंट मीडिया को मजबूत करने की दिशा में योजनाओं पर भी चर्चा की।

इन्हें भी पढ़े:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।