7th Pay Commission Latest Update: भोपाल। मध्यप्रदेश के मेडिकल कॉलेज के शिक्षकों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। बता दें कि, प्रदेश के शासकीय, स्वशासी मेडिकल और दंत चिकित्सा महाविद्यालयों के चिकित्सा शिक्षकों को पुनरीक्षित सातवें वेतनमान का लाभ 1 जनवरी 2016 से मिलेगा।
डाक्टरों के आंदोलन के बाद चिकित्सक महासंघ की चिकित्सा शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिवसे मांगों पर सहमति बनी थी, जिसके बाद राज्य शासन ने आदेश जारी किए है। मालूम हो की इसके पहले जारी आदेश के में 1 अप्रैल 2018 से पुनरीक्षित वेतनमान देने के आदेश जारी हुए थे, लेकिन अब इसे 1 जनवरी 2016 किया गया है।