Medical Student Suicide News: बाथरूम में अंदर इस हाल में मिली MBBS की छात्रा, हालत देख उड़े सबके होश, बुलानी पड़ी पुलिस

Ads

Medical Student Suicide News: भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज की एमबीबीएस फर्स्ट ईयर की छात्रा रोशनी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

  • Reported By: Harpreet Kaur

    ,
  •  
  • Publish Date - February 10, 2026 / 11:30 AM IST,
    Updated On - February 10, 2026 / 11:30 AM IST

Medical Student Suicide News/IBC24.in

HIGHLIGHTS
  • गांधी मेडिकल कॉलेज की एमबीबीएस फर्स्ट ईयर की छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत।
  • बाथरूम में अचेत अवस्था में मिली थी छात्रा रोशनी।
  • पुलिस ने शुरू की मामले की जांच।

Medical Student Suicide News: भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज की एमबीबीएस फर्स्ट ईयर की छात्रा रोशनी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। रोशनी ने महज 4 महीने पहले अक्हूबर 2025 में गांधी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस फर्स्ट ईयर में एडमिशन लिया था। बताया जा रहा है (Medical Student Suicide News) कि रोशनी डे-स्कॉलर थी और कोहेफिजा में एक पीजी में रह रही थी।

कैसे हुआ खुलासा?

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, जब आज सुबह वह कॉलेज के लिए अपने कमरे से बाहर नहीं निकली, तो साथ पढ़ने वाले स्टूडेंट्स को को अनहोनी की आशंका हुई। रोशनी को कई बार आवाज देने और फोन कॉल करने के बावजूद जब कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तो पीजी के गार्ड को सूचना दी गई। इसके बाद पहले कमरे और (Medical Student Suicide News)  फिर बाथरूम का दरवाजा तोड़ा गया, जहां रोशनी पड़ी मिली। रोशनी के पास एक खाली एसिड की बोतल भी पड़ी हुई थी, जिससे स्थिति और गंभीर लगने लगी। तत्काल कॉलेज प्रबंधन को सूचना दी गई।

पुलिस ने शुरू की जांच

रोशनी को सुबह करीब 8:30 बजे हमीदिया अस्पताल के इमरजेंसी मेडिसिन विभाग ले (Medical Student Suicide News) जाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। रोशनी ने अक्टूबर 2025 में गांधी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस फर्स्ट ईयर में दाखिला लिया था। वह अलीराजपुर की रहने वाली थी। बीते सप्ताह ही घर से लौटकर आई थी। पुलिस जांच में साफ हो पायेगा कि रोशनी ने यह कदम क्यों उठाया।

इन्हे भी पढ़ें:-