Gwalior Students Ragging News: यूनिवर्सिटी में छात्रों की रैगिंग पड़ी भारी! 7 छात्रों पर बड़ा एक्शन.. अब बाहरी छात्रों की हॉस्टल में एंट्री बंद, UGC तक पहुंची शिकायतें

Ads

Gwalior Students Ragging News: यूनिवर्सिटी में छात्रों की रैगिंग पड़ी भारी! 7 छात्रों पर बड़ा एक्शन.. अब बाहरी छात्रों की हॉस्टल में एंट्री बंद, UGC तक पहुंची शिकायतें

  • Reported By: Nasir Gouri

    ,
  •  
  • Publish Date - February 10, 2026 / 11:47 AM IST,
    Updated On - February 10, 2026 / 11:49 AM IST

Gwalior Students Ragging News/Image Source: AI generated

HIGHLIGHTS
  • रैगिंग ने बिगाड़ी जीवाजी यूनिवर्सिटी की साख
  • UGC की फटकार के बाद एक्शन
  • यूनिवर्सिटी में हॉस्टल से बाहर हुए छात्र

ग्वालियर: Gwalior Students Ragging News:  ग्वालियर के जीवाजी विश्वविद्यालय में लगातार सामने आ रहे रैगिंग के मामलों ने यूनिवर्सिटी प्रशासन की छवि को धूमिल किया है। अब तक यूजीसी में रैगिंग की तीन शिकायतें दर्ज हो चुकी हैं। यूजीसी में शिकायत पहुंचने और जांच समिति की रिपोर्ट आने के बाद कुलगुरु ने फार्मेसी संस्थान के सात छात्रों पर कार्रवाई की है।

जीवाजी यूनिवर्सिटी में रैगिंग का कहर!  (Gwalior Jiwaji University Ragging)

Gwalior Students Ragging News:  इनमें बी-फार्मेसी के तीन छात्रों को सत्र 2025-26 के लिए आर्यभट्ट हॉस्टल से निष्कासित कर दिया गया है जबकि चार छात्रों को 15 दिनों के लिए संस्थान से निलंबित किया गया है। समिति ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि जिन छात्रों को हॉस्टल से निकाला गया है यदि वे दोबारा हॉस्टल परिसर या उसके आसपास भी पाए गए तो उन्हें पूरे सेमेस्टर के लिए निष्कासित कर दिया जाएगा। इसके अलावा हॉस्टल में बाहरी छात्रों की एंट्री पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। नियमों के उल्लंघन की स्थिति में मामला पुलिस को सौंपा जाएगा।

UGC तक पहुंची शिकायतें, 7 छात्र नपे (Pharmacy Students Ragging)

Gwalior Students Ragging News:  दरअसल बीकॉम एलएलबी दसवें सेमेस्टर के छात्र सुधांशु अस्थाना ने फार्मेसी संस्थान के छात्रों पर मारपीट और रैगिंग के आरोप लगाए थे। वहीं बी-फार्मा छात्र आशुतोष मरावी ने भी इसी तरह की शिकायत दर्ज कराई थी। जांच में सामने आया कि आरोपी छात्र जूनियर छात्रों से मारपीट करने के साथ-साथ आदेश न मानने पर उन्हें मानसिक रूप से भी प्रताड़ित कर रहे थे।

एंटी-रैगिंग कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर बी-फार्मा फिफ्थ सेमेस्टर के छात्र आनंद चतुर्वेदी और अनंत प्रताप सिंह, तथा सेवन सेमेस्टर के छात्र हिमांशु शुक्ला को पूरे सत्र के लिए हॉस्टल से बाहर किया गया है। वहीं सौरभ गुर्जर, निखिल कुशवाह, गौरव जाट और सौरभ तिवारी को 15 दिनों के लिए निलंबित किया गया है।

यह भी पढ़ें

"Gwalior Jiwaji University Ragging Case" में कितनी शिकायतें दर्ज हुई थीं?

उत्तर: इस मामले में अब तक यूजीसी में रैगिंग से जुड़ी कुल तीन शिकायतें दर्ज की गई थीं, जिनकी जांच के बाद कार्रवाई की गई।

"Jiwaji University Ragging Action" में छात्रों पर क्या कार्रवाई हुई है?

उत्तर: कार्रवाई के तहत 3 छात्रों को पूरे सत्र 2025-26 के लिए हॉस्टल से निष्कासित किया गया, जबकि 4 छात्रों को 15 दिनों के लिए संस्थान से निलंबित किया गया है।

"Jiwaji University Anti Ragging Committee" ने आगे क्या चेतावनी दी है?

उत्तर: समिति ने चेतावनी दी है कि निष्कासित छात्र यदि दोबारा हॉस्टल परिसर या आसपास पाए गए तो उन्हें पूरे सेमेस्टर के लिए संस्थान से बाहर कर दिया जाएगा और पुलिस कार्रवाई भी हो सकती है।