Raipur Murder News || Image- Symbolic Image (Canva)
Raipur Murder News: रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कमिश्नरेट सिस्टम लागू हो चुका है। कमिश्नरेट सिस्टम लागू होने के साथ पुलिस भी मुस्तैद हो गई है और अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। पुलिस की टीम राजधानी में अड्डेबाजी करने वाले, चाकूबाजी करने वाले और नशा करने वालो के खिलाफ (Raipur Murder News) लगातार कार्रवाई कर रही है। एक तरफ जहां पुलिस ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है, वहीं दूसरी तरफ राजधानी के आस-पास के इलाकों में फिर से अपराध बढ़ने लगा है। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि, राजधानी में एक बार फिर एक युवक की हत्या कर दी गई है।
Raipur Murder News: मिली जानकारी के अनुसार, राजधानी रायपुर से लगे धरसींवा थाना क्षेत्र में (Raipur Murder News) एक युवक की हत्या कर दी गई। मृतक युवक मध्य प्रदेश के अनूपपुर का निवासी था। मृतक की पहचान शिव प्रसाद निवासी अनूपपुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि, ढाबे के पास खाना फेंकने को लेकर युवक का विवाद हुआ था और इसके बाद युवक के साथ मारपीट की गई।
Raipur Murder News: इस मारपीट में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी (Raipur Murder News) मौत हो गई। हत्या की सूचना मिलते ही धरसींवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस की टीम आरोपी की तलाश में भी जुट गई है।
इन्हे भी पढ़ें:-