भोपाल: Minister Pradhuman Singh Tomar: मध्य प्रदेश की मोहन सरकार के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने एक बार फिर एक मिसाल कायम करते हुए जनता से जुड़ने और ऊर्जा की बचत को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने जून महीने भर AC का उपयोग न करने का संकल्प लिया है।
Minister Pradhuman Singh Tomar: प्रद्युम्न सिंह तोमर न केवल अपने दफ्तर में एसी बंद रखेंगे बल्कि घर पर भी एसी का इस्तेमाल नहीं करेंगे। यही नहीं वे रात को अपने घर में सोने की बजाय निज निवास के पास स्थित एक पार्क में पंखे के नीचे रात बिताएंगे। इसके साथ ही उन्होंने तय किया है कि उनकी सरकारी या निजी गाड़ी में भी एसी नहीं चलाया जाएगा।
Minister Pradhuman Singh Tomar: इससे पहले भी प्रद्युम्न सिंह तोमर बिना प्रेस किए कपड़े पहनने का संकल्प लेकर सुर्खियों में आ चुके हैं। उनका मानना है कि छोटे-छोटे संकल्प भी समाज में बड़ा बदलाव ला सकते हैं और सरकार को केवल नीतियों से नहीं आचरण से भी उदाहरण प्रस्तुत करना चाहिए।
"प्रद्युम्न सिंह तोमर AC नहीं चलाने का संकल्प" क्यों ले रहे हैं?
"प्रद्युम्न सिंह तोमर AC नहीं चलाने का संकल्प" ऊर्जा संरक्षण और सादगी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लिया गया है। वे मानते हैं कि छोटे संकल्प भी बड़े बदलाव ला सकते हैं।
क्या "प्रद्युम्न सिंह तोमर AC नहीं चलाने का संकल्प" केवल दफ्तर तक सीमित है?
नहीं, यह संकल्प घर, दफ्तर और सरकारी गाड़ी तीनों स्थानों पर लागू होगा। वे रात में पार्क में पंखे के नीचे सोने का भी निर्णय ले चुके हैं।
"प्रद्युम्न सिंह तोमर AC नहीं चलाने का संकल्प" कब तक लागू रहेगा?
यह संकल्प फिलहाल जून महीने के लिए लिया गया है।
क्या इससे पहले भी "प्रद्युम्न सिंह तोमर" ने कोई संकल्प लिया था?
हाँ, उन्होंने पहले बिना प्रेस किए कपड़े पहनने का संकल्प लिया था ताकि बिजली की खपत कम हो।
"प्रद्युम्न सिंह तोमर AC नहीं चलाने का संकल्प" से क्या संदेश दिया गया है?
इस संकल्प से उन्होंने यह संदेश दिया है कि जनप्रतिनिधियों को नीतियों के साथ-साथ अपने आचरण से भी समाज के लिए उदाहरण बनना चाहिए।