शह मात The Big Debate: खूनी खेल.. सिस्टम मौन.. रेत माफिया को रोके कौन? सरकारी कर्मचारी पर फिर चला मौत का ट्रैक्टर, क्या खनन माफिया को नहीं है किसी का डर?

Morena Murder News: अवैध रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोकने की कोशिश कर रहे वन आरक्षक हरिकेश गुर्जर को माफिया ने बेरहमी से कुचल दिया।

शह मात The Big Debate: खूनी खेल.. सिस्टम मौन.. रेत माफिया को रोके कौन? सरकारी कर्मचारी पर फिर चला मौत का ट्रैक्टर, क्या खनन माफिया को नहीं है किसी का डर?

Morena Murder News/Image Credit: IBC24.in

Modified Date: April 8, 2026 / 11:21 pm IST
Published Date: April 8, 2026 11:21 pm IST
HIGHLIGHTS
  • मुरैना का राजपुर इलाका में वनविभाग की टीम अवैध उत्खनन रोकने गई।
  • 35 साल के जांबाज वनरक्षक हरिकेश गुर्जर ने ट्रैक्टर रोकने की गुस्ताखी कर दी।
  • ट्रैक्टर चालक उसे रौंदते हुए मौके पर ही जान लेकर निकल गया।

Morena Murder News: भोपाल: मुरैना का राजपुर इलाका में वनविभाग की टीम अवैध उत्खनन रोकने गई। 35 साल के जांबाज वनरक्षक हरिकेश गुर्जर ने ट्रैक्टर रोकने की गुस्ताखी कर दी। ट्रैक्टर चालक उसे रौंदते हुए मौके पर ही जान लेकर निकल गया। इसके बाद की ठंडी क्रूरता ऐसी कि अगले पेट्रोल पंप पर बाकायदा इत्मीनान से रेत की ट्राली खाली की, कपड़े बदले और भाग गया। एमपी में माइनिंग माफिया बीते कई सालों से जिस तरह से खाकी को रौंद रहा है वो कम से कम पेट पालने के लिए तो नहीं ही कर रहा है। (Morena Murder News) बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल को भी कष्ट है कि जिस दिन वे मुरैना में थे, उस दिन ये घटना हुई। उन्होंने सख्ती दिखाते हुए कहा कि माफिया बख्शे नहीं जाएंगे।रेत माफियाओं के पक्ष में बयान देने वालों पर भी नकेल कसेगी।

तो वनरक्षक हरिकेश गुर्जर की हत्या के बाद कांग्रेस ने सीधा सरकार और प्रशासन पर हमला बोला। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि- बीजेपी सरकार माफियाओं को संरक्षण दे रही है।

हरिकेश गुर्जर की हत्या के बाद मध्यप्रदेश का सियासी पारा हाई है। कांग्रेस आक्रामक है तो बीजेपी माफियाओं की कमर तोड़ने का दावा कर रही है,लेकिन सवाल ये कि-तकरीबन पूरे मध्यप्रदेश में सक्रिय माफियाओं को प्रशासन का खौफ क्यों नहीं है? सवाल ये कि- माइनिंग से जुड़े हर काम में बीजेपी-कांग्रेस के बड़े नेता ही क्यों इन्वॉल्व होते हैं? (Morena Murder News)  सवाल ये भी कि- क्या ग्वालियर-चंबल में 75 लोगों की मौतों का ये सिलसिला कहां जाकर खत्म होगा? सबसे बड़ा सवाल ये कि- क्या अब सरकार माफियाओं के खिलाफ- अभियान चलाकर कार्रवाई करेगी?

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.